धुरंधर 2 | Image:
Social Media
ओवरसीज में शानदार कमाई
फिल्म ने पहले वीकेंड में करीब 22.40 मिलियन डॉलर यानी लगभग 209 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ भारतीय फिल्मों की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड ओवरसीज कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है।
लेकिन इससे आगे सिर्फ दो बड़ी फिल्में हैं।
- पठान – करीब 26 मिलियन डॉलर
- बाहुबली 2: द कन्क्लूजन – करीब 22.5 मिलियन डॉलर
GCC में रिलीज ना मिलना बना बड़ी वजह
आमतौर पर खाड़ी देशों यानी GCC से भारतीय फिल्मों को काफी कमाई मिलती है। इन देशों में यूएई, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत और बहरीन जैसी जगहें शामिल हैं।
लेकिन ‘धुरंधर 2’ को यहां रिलीज नहीं किया गया। इसके पीछे दो बड़ी वजहें बताई जा रही हैं। मिडल ईस्ट में चल रही मौजूदा स्थिति यानी इजराइल-ईरान के बीच युद्ध और दूसरा फिल्म की कहानी, जिसमें पाकिस्तान को नकारात्मक तरीके से दिखाया गया है।
अगर GCC जोड़ते तो बन जाता रिकॉर्ड!
दिलचस्प बात ये है कि अगर GCC देशों का कलेक्शन जुड़ जाता, तो ‘धुरंधर 2’ शायद टॉप पर पहुंच सकती थी।
बिना GCC कलेक्शन के आंकड़े देखें तो
- ‘धुरंधर 2’ – 22.40 मिलियन डॉलर
- ‘बाहुबली 2’ – 18.7 मिलियन डॉलर
- ‘पठान’ – 18 मिलियन डॉलर
यानि इस हिसाब से ‘धुरंधर 2’ नंबर 1 पर होती।
इन फिल्मों को भी नहीं मिली थी GCC रिलीज
‘धुरंधर 2’ से पहले भी कई बड़ी फिल्मों को खाड़ी देशों में रिलीज नहीं मिली थी, जैसे फाइटर, आर्टिकल 370, टाइगर 3 और बीस्ट जैसी फिल्में शामिल हैं।
बाकी देशों में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
हालांकि GCC में रिलीज ना मिलने के बावजूद, फिल्म ने अमेरिका, UK, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जर्मनी जैसे देशों में शानदार प्रदर्शन किया है। वीकेंड में ही फिल्म ने कई जगहों पर रिकॉर्ड बना दिए हैं।
आगे क्या होगा?
अब सबकी नजर इस बात पर है कि वीकेंड के बाद यानी वर्किंग डेज़ में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म ने शुरुआत तो दमदार की है, अब देखना होगा कि यह लंबी रेस में कितनी दूर तक जाती है।
‘धुरंधर 2’ की रफ्तार थोड़ी जरूर धीमी हुई है, लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है और नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.