जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी- ईशा
अब उन्होंने अपनी जिंदगी में खालीपन और प्यार की कमी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि प्यार और रोमांस किसी भी व्यक्ति की जिंदगी में सबसे जरूरी होता है। मगर अभी ये चीजें मेरी जिंदगी में मिसिंग है। मुझे रोमांटिक होना बहुत ज्यादा पसंद है और मैं पूरी तरह एक रोम-कॉम वाली इंसान हूं। मुझे रोमांटिक सॉन्ग और लव स्टोरीज भी बेहद पसंद है।
‘तलाक के बावजूद प्यार के प्रति नहीं बदला नजरिया’
इस दौरान उनसे तलाक के बाद प्यार के नजरिये को लेकर सवाल हुआ। उन्होंने जवाब दिया कि पति से अलग होने के बाद भी उनका नजरिया नहीं बदला है। ये चीजें कभी नहीं बदलती। ब्रेकअप होते रहते हैं। मेरे पहले भी बॉयफ्रेंड रहे हैं, जिनसे मैं अलग हुईं। ऐसी चीजें होती हैं, मगर इससे प्यार के प्रति मेरे नजरिये में कोई बदलाव नहीं आया। हम सभी ने हेमा मालिनी और धर्मेंद के निस्वार्थ प्यार को देखा हुआ है।
नहीं चाहते थे सुर्खियों में रहे तलाक
तलाक को लेकर वो कहती हैं कि ये बहुत ही निजी मामला है। ये दो लोगों के बीच की बात है। लेकिन मुझे लगता है कि हम जिस पेशे में हैं वहां हम लोगों की नजर में होते हैं और लोग हमें लेकर खुलकर अपनी राय बनाते हैं। हालांकि, मैं, भरत और उनका परिवार ऐसे इंसान नहीं हैं जो हर चीज को लेकर खुलकर बात करें।
उन्होंने कहा कि उस समय हमें उन हालातों का सामना करना पड़ा और इसमें बच्चे भी शामिल हैं। ये जिंदगी के बहुत संवेदनशील हिस्से होते हैं, जिनमें बहुत संभलकर चलना होता है। उन्होंने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में उनका पूरा परिवार उनके साथ खड़ा रहा।
जिंदगी के हर फैसले खुद करती हैं ईशा
ईशा के मुताबिक, वो अपनी जिंदगी के हर छोटे-बड़े फैसले खुद करती है। वो किसी की सलाह पर निर्भर नहीं रहतीं, फिर चाहे वो फैसले सही हो या गलत।
ईशा देओल-भरत तख्तानी का तलाक
बताते चलें कि ईशा देओल ने 2024 में अपनी 12 साल की शादी खत्म कर पति भरत तख्तानी (बिजनेसमैन) से तलाक ले लिया था। अलग होने के बावजूद दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। ईशा और भरत की दो बेटियां हैं जिनके नाम राध्या और मिराया हैं। वो साथ में अपनी बेटियों की परवरिश करते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.