धमाल-4 ने पहले दिन शुक्रवार 10 जुलाई को 14 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 22.50 करोड़, रविवार को 28.50 करोड़, सोमवार को 8.75 करोड़, मंगलवार को 9.50 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक हफ्ते में 96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।
इसके बाद दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़, शनिवार को 10.25 करोड़, रविवार को 12.75 करोड़ और सोमवार को 3.25 करोड़, मंगलवार को 4 करोड़, बुधवार को 2.75 करोड़ के साथ गुरुवर को 2.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 40.65 करोड़ की कमाई की।
फिर तीसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 2.50 करोड़, शनिवार को 4.50 करोड़, रविवार को 6.15 करोड़ के बाद सोमवार को 1.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
इससे धमाल-4 ने पहले हफ्ते के 96 करोड़, दूसरे हफ्ते के 40.65 करोड़ और तीसरे हफ्ते में अभी तक 14.65 का कलेक्शन करते हुए कुल 151.15 करोड़ की कमाई कर ली है।
‘धमाल-4′ में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमार, इन्द्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.