‘धमाल-4’ ने पहले दिन भारत में 13.75 करोड़ का नेट कारोबार किया है। शुक्रवार 10 जुलाई को इस फिल्म के देशभर में कुल 10,669 शो प्रदर्शित किए गए।
अजय देवगन की ‘धमाल-4’ की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी दिखाई दे रही है। शनिवार सुबह से ही ऑनलाइन बुकिंग साइट्स पर फिल्म के कई शो तेजी से हाउसफुल की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में फिल्म का कलेक्शन शनिवार को शुक्रवार से बड़ा और रविवार को दोनों दिनों दें से बड़ा हो सकता है।
‘धमाल-4’ में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमार, इन्द्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।
धमाल-4 फिल्म के निर्माता अपनी इस फिल्म से इतने उत्साहित है कि उन्होंने फिल्म के अंत में इसके पांचवें भाग धमाल-5 की भी घोषणा कर दी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.