India Vs Sri Lanka: केएल राहुल ने श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान देवदत्त पडिक्कल की तारीफ की है। पडिक्कल ने गॉल में शतकीय पारी खेली। बल्लेबाज ने तीसरे टेस्ट में पहला इंटरनेशनल शतक जमाया।
‘पडिक्कल ने चुपचाप नेट्स में मेहनत की’
राहुल ने सोमवार को बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, ”देवदत्त पडिक्कल और मैं एक ही राज्य से हैं। मैंने, उसे अंडर-19 से आगे बढ़ते देखा है और कर्नाटक के लिए ढेरों रन जुटाए हैं और इंडियन क्रिकेट में अपनी जगह बनाई। पिछले कुछ सालों से वह अपने मौके का इंतजार कर रहे थे और चुपचाप नेट्स में मेहनत की। उन्होंने अपनी बैटिंग के कुछ पहलुओं को बेहतर करने की कोशिश की। पिछले कुछ सालों में जब वह टीम के साथ थे तो हमने इस बारे में बहुत सारी बातें की हैं कि क्या बेहतर करने की जरूरत है? हमने यह भी चर्चा कि श्रीलंका में क्या हो सकता है या आने वाले टेस्ट मैचों में क्या उम्मीद है।”
पडिक्कल ने 2024 में इंटरनेशनल डेब्यू किया
उन्होंने आगे कहा, ”पडिक्कल उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो पहले भी यहां (श्रीलंका) आ चुके हैं। उन्होंने इंडिया ए के लिए भी रन बनाए हैं। वह बस कंडीशन की आदल डाल रहे हैं। उन्होंने वार्मअप गेम में भी सतक लगाया। वह रन बना रहे हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें बैटिंग और बड़े स्कोर बनाना पसंद है और। मैं, वाकई खुश हूं कि उन्होंने अपना पहले शतक जड़ा।” पडिक्कल ने मार्च 2024 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने पहला टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ खेला। उन्होंने दूसरा टेस्ट नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के सामने खेला। उसके बाद पडिक्कल को लंबे समय तक भारत की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला।
‘देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए ऐसा करेगा’
राहुल ने करियर के दूसरे टेस्ट में अपना पहला इंटरनेशनल शतक जमाया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऐसा किया था। राहुल ने कहा कि पडिक्कल के लिए अपने तीसरे टेस्ट में पहला शतक लगाना वाकई खास है। उन्होंने कहा, ”अपने करियर की शुरुआत में ही ऐसा करना बहुत जरूरी है ताकि फिर अपने क्रिकेट, अपनी बैटिंग का मजा लेना शुरू कर सकें और अपनी बैटिंग को अगले लेवल पर ले जा सकें। मुझे लगता है कि वह एक ऐसे स्टेज पर है, जहां वह अपनी बैटिंग को बहुत अच्छी तरह समझता है और वह काफी रन बना रहा है। मुझे उम्मीद है कि वह भारत के लिए बड़ी पारियां खेलेगा और ज्यादा कंसिस्टेंट रहेगा।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.