Dell ने भारत में XPS 13, Dell 14S, Dell 16S और नया Alienware 15 लॉन्च कर दिया है। नए लैपटॉप AI प्रोसेसर, OLED डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आए हैं।
सम्बंधित सुझाव
कीमत और उपलब्धता
Dell XPS 13 की शुरुआती कीमत 79,990 रुपए रखी गई है, जबकि Dell 14S की शुरुआती कीमत 1,19,990 रुपए और Dell 16S की कीमत 2,29,990 रुपए से शुरू होती है। वहीं, गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए पेश किए गए Alienware 15 की शुरुआती कीमत 1,28,990 रुपए है। Dell XPS 13 को Sky और Storm कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा, जबकि Dell 14S और Dell 16S Celestial Blue और Frost Blue रंगों में उपलब्ध होंगे। वहीं Alienware 15 को Nova Black फिनिश में पेश किया गया है। सभी नए मॉडल्स की बिक्री Dell की आधिकारिक वेबसाइट (Dellstore.com), Dell Exclusive Stores (DES) और चुनिंदा रिटेल व मल्टी-ब्रांड स्टोर्स के जरिए की जाएगी।
Dell XPS 13 के फीचर्स
Dell XPS 13 उन यूजर्स के लिए है जिन्हें हल्का, स्टाइलिश और प्रीमियम लैपटॉप चाहिए। इस लैपटॉप में 13.4 इंच का 2.5K InfinityEdge टच डिस्प्ले दिया गया है। Dell XPS 13 को Intel Core Series 3 और Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसमें अधिकतम 32GB LPDDR5X RAM और Intel Graphics का सपोर्ट मिलता है। Dell का दावा है कि XPS 13 एक बार चार्ज करने पर 17 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का साथ दे सकता है। यह लैपटॉप CNC एल्युमिनियम बॉडी के साथ आता है और इसका वजन सिर्फ करीब 1 किलोग्राम है। लैपटॉप में Dolby Atmos ट्यून किए गए चार स्पीकर्स दिए गए हैं। इसके अलावा Wi-Fi 7, USB Type-C और Thunderbolt 4 जैसे लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं।
Dell 14S और Dell 16S की खासियतें
Dell 14S और Dell 16S कंपनी के नए AI लैपटॉप हैं। इनमें Intel Core Ultra Series 3 और AMD Ryzen AI 400 Series प्रोसेसर का विकल्प मिलता है। Dell का दावा है कि Intel Core Ultra X7 358H प्रोसेसर वाला Dell 16S पिछले मॉडल के मुकाबले लगभग 55 प्रतिशत बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देता है। Dell 14S में 14 इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले मिलता है, जबकि Dell 16S में 16 इंच का 2.8K OLED टच डिस्प्ले दिया गया है।
दोनों मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट, 400 निट्स ब्राइटनेस, Dolby Vision और 100% DCI-P3 कलर सपोर्ट के साथ आते हैं। दोनों लैपटॉप में 70Wh बैटरी दी गई है, जिसे 65W USB Type-C चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इनमें USB Type-C, USB Type-A, HDMI 2.1 और हेडफोन जैक जैसे जरूरी पोर्ट्स दिए गए हैं। कंपनी ने इन्हें रिसाइकल्ड एल्युमिनियम और प्लास्टिक से तैयार किया है। Dell 14S का वजन लगभग 1.46Kg और Dell 16S का वजन करीब 1.77Kg है।
Alienware 15 के स्पेसिफिकेशन
Dell ने Alienware 15 में 15.3 इंच का WUXGA डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। गेमिंग के लिए इसमें Intel Core 7 240H प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 5060 GPU तक का विकल्प मिलता है। लैपटॉप में HDMI 2.1, USB Type-C, USB Type-A, RJ45 Ethernet और अन्य जरूरी पोर्ट्स दिए गए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Dell Pro14