- Hindi News
- National
- Delhi Fire Tragedy Video | Malviya Nagar Restaurant Fire Accident LIVE Photos Update
- कॉपी लिंक
दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। रेस्टोरेंट के बेसमेंट से 3 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। तीनों की हालत गंभीर है। जिस बिल्डिंग में आग लगी वो 5 मंजिल की है। इसमें फ्लोरिस स्टे होटल संचालित होता था।
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, सुबह 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बेसमेंट से 3 लोगों को रेस्क्यू किया गया। बिल्डिंग से अब तक करीब 37 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। कई लोगों की हालत गंभीर है, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने बिल्डिंग में लगी आग बुझाई। रेस्क्यू जारी है।
वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह 8.50 बजे बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी। जब वहां का कांच फोड़ा गया तो बेसमेंट की तरफ आग फेल गई।
घटना की 5 तस्वीरें…

फायर ब्रिगेड ने रेस्टोरेंट के बेसमेंट से 3 लोगों का रेस्क्यू किया है।

रेस्क्यू किए गए लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

रेस्टोरेंट के बेसमेंट से रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रेस्टोरेंट के बाहर मौजूद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक सुबह 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।

दिल्ली रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना की पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घर में आग लगने से रिटायर्ड IAS अफसर की मौत

रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की दिल्ली के हौज खास स्थित उनके घर में आग लगने से मौत हो गई। शुरुआती जांच के मुताबिक, आग एयर-कंडीशनिंग यूनिट में हुए ब्लास्ट के कारण लगी थी। हादसे के वक्त घर में पांच लोग मौजूद थे। धनेंद्र के बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है। हरियाणा कैडर के 1968 बैच के IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार 80 साल के थे। वे वर्ल्ड बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी रह चुके थे। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
