Delhi Premier League 2026: 31 जुलाई से दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत हो रही है। बुधवार 29 जुलाई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जहां हिम्मत सिंह, अनुज रावत और आयुष बडोनी जैसे आईपीएल के उभरते सितारों ने अपनी टीम और इस लीग के उत्साह के बारे में बात की।
खुद के खराब प्रदर्शन पर क्या बोले आयुष बडोनी
आईपीएल 2026 में आयुष बडोनी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा थे। वहां उनके बल्ले से बेहतर प्रदर्शन नहीं हो सका। लखनऊ की टीम ने उन्हें चार करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन उन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में कुल 10 मैच खेल जहां 21. 5 की औसत और 152.48 की स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए, जिसमें सिर्फ 1 अर्धशतक शामिल था। उनके बल्ले से इस दौरान 23 चौके और 9 छक्के निकले। दिल्ली प्रीमियर लीग की शुरुआत से पहले आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब आयुष बडोनी से उनके प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तब उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन से मोराल लो होने का हवाला दिया और कहा कि ऐसे समय में एक प्लेयर के रूप में आत्मविश्वास नीचे चला जाता है, जिससे प्रदर्शन में निरंतरा रखते में मुश्किल आती है। आयुष ने कहा- “IPL में टीम हार रही हो तो खुद की फॉर्म को कंसिस्टेंट रखना मुश्किल हो जाता है।” उन्होंने अगले आईपीएल सीजन के लिए कहा- “उम्मीद है कि हम अगले साल IPL में और इस साल DPL में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।” खुद के प्रदर्शन को भी बेहतर होने की बात कही। आयुष ने कहा- “मेरे खुद के प्रदर्शन में सुधार करने का प्रयास रहेगा।”
अनुज रावत ने गिल की तारीफ की, हिम्मत सिंह ने क्या कहा?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्वा दिल्ली राइडर्स के कप्तान अनुज रावत और नई दिल्ली टाइगर्स के कप्तान हिम्मत सिंह ने भी अपनी बात रखी। दोनों खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं। हिम्मत सिंह लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं। जबकि अनुज रावत कुछ समय तक आरसीबी में खेलने के बाद अब गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं। खुद को आईपीएल में मौका ना मिलने के बारे में बात करते हुए अनुज रावत ने कहा कि- “मुश्किल होता है, लेकिन हम बाहर बैठकर भी बहुत कुछ सीखते हैं।” उन्होंने गुजरात टाइटंस और भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल की तारीफ की और कहा- ”शुभमन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।” नई दिल्ली टाइगर्स के कप्तान हिम्मत सिंह ने कहा कि “हमारी इस सीजन बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। टीम में अच्छे खिलाड़ी हैं और कॉम्बिनेशन भी बहुत दुरुस्त है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.