दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। दरअसल, आम आदमी पार्टी एक वीडियो शेयर कर रही है, जिसमें दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी दावा कर रही है कि सवाल पूछने पर प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा। दरअसल, आज प्रवेश वर्मा तिलक नगर इलाके में सड़क निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां पर स्थानीय AAP विधायक जरनैल सिंह के साथ उनके समर्थक मौजूद थे। सड़क की क्वालिटी को लेकर प्रवेश वर्मा और AAP विधायक जरनैल सिंह के बीच बहस हुई, जिसके बाद AAP कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
आखिर थप्पड़ मारने तक कैसे पहुंची बात?
इसी दौरान, AAP विधायक जरनैल सिंह के सोशल मीडिया का काम देखने वाला शख्स प्रवेश वर्मा के सामने आकर वीडियो बनाने लगा। हालांकि, प्रवेश वर्मा और जरनैल सिंह के बीच क्या बात हुई, ये बात ऑडियो और वीडियो में समझ नहीं आ रही है। लेकिन इसके बाद बाद प्रवेश वर्मा ने उस शख्स को थप्पड़ जड़ दिया।
थप्पड़कांड पर प्रवेश वर्मा की सफाई
थप्पड़ की घटना पर मंत्री प्रवेश वर्मा का बयान सामने आया है। प्रवेश वर्मा ने कहा कि तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के लिए मैं गया था। वहां AAP विधायक जनरैल सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। फिर, AAP कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ धक्का-मुक्की की और मेरे परिवार को गालियां दीं। साथ ही, प्रवेश वर्मा ने AAP विधायक पर कमीशन मांगने का आरोप भी लगाया है। इस घटना को लेकर मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक वीडियो X पर पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि आज की घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सुनिए, लेकिन जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था।
केजरीवाल ने की मंत्री को गिरफ्तार करने की मांग
इस विवाद पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है, ‘मंत्री को गिरफ्तार करो। मैं कल यहां जाऊंगा।’ इसे पहले, दिल्ली विधानसभा में आतिशी को ‘भाई’ कहने पर प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP ने हंगामा किया था। तब मार्शल ने विधायकों को बाहर निकाला था। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने AAP के 3 विधायकों को सदन से बाहर कर दिया था।
ये भी पढ़ें- प्रवेश वर्मा ने पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया सस्पेंड, सभी अधिकारियों को दी ये चेतावनी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.