Last Updated:
दिल्ली मेट्रो के दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर से उद्घाटन के 4 दिन बाद ही चोरों ने 500 मीटर कॉपर केबल चुरा ली, जिससे मेट्रो सेवाएं प्रभावित हो गई. इस मामले में पुलिस ने शेख साफीक को गिरफ्तार किया है, वहीं बाकी लोगों को पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही हैं.
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया था, जहां चोरों ने हाथ साफ कर दिया.
बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो के दो कॉरिडोर का उद्घाटन किया था. इनमें से एक 9.9 किमी लंबी मेट्रो लाइन (दीपाली चौक से माजलिस पार्क) भी थी. चोरों ने गुरुवार को इसी लाइन को निशाना बनाया और यहां से कॉपर के तार को उड़ा लिया.
पुलिस ने इस मामले में 28 साल के शेख साफीक को गिरफ्तार किया है, जो जहांगीरपुरी का रहने वाला है.उस पर आरोप है कि उसने माजलिस पार्क के पास दिल्ली मेट्रो की सिग्नलिंग केबल चोरी की, जिससे मेट्रो का सिग्नल सिस्टम खराब हो गया और पूरे दिन मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं. इस दौरान मेट्रो ट्रेनों की स्पीड काफी धीमी रही और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
गौरतलब है कि कॉपर की ये केबल ट्रेन की आवाजाही और लोकेशन ट्रैक करने के लिए बहुत जरूरी होती हैं. इनके काटे जाने पर ट्रेनों की सामान्य गति 60 से 80 किमी प्रति घंटा को बहाल करना मुश्किल होता है. यही वजह रही कि गुरुवार को मेट्रो ट्रेनों को 25 किमी/घंटा की धीमी गति से चलाना पड़ा.
बता दें कि केबल चोरी का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी 11 जनवरी को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर लगभग 800 मीटर केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी.एक रिपोर्ट के अनुसार जून 2024 से अब तक 89 बार केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. इन मामलों में करीब 22 किलोमीटर कॉपर वायर (लगभग 44,000 किलो) चोरी हुआ, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये थी.
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक पुलिस की ओर से बताया गया कि टीम जब मौके पर पहुंची तो कुछ लोग जंगल में तार जलाकर कॉपर अलग कर रहे थे.उनके पास से 170–180 मीटर जली हुई केबल बरामद हुई है. बाकी आरोपियों का पता लगाया जा रहा है.
About the Author

प्रिया गौतम Hindi.News18.com में बतौर सीनियर हेल्थ रिपोर्टर काम कर रही हैं. इन्हें पिछले 14 साल से फील्ड में रिर्पोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है. इससे पहले ये हिंदुस्तान दिल्ली, अमर उजाला की कई लोकेशन…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.