दिल्ली में वाइल्ड लाइफ का मजा लेना है तो असोला भाटी जाने का प्लान जरूर बना लें। यहां पर कम पैसों में आपको पूरे जंगल की राइड करने का मौका मिलेगा और साथ ही कई जंगली-जानवर, झील और बटरफ्लाई भी दिखेंगी। जानें कब और कैसे जाएं..
असोला भाटी वाइल्डलाइफ सेंचुरी
साउथ दिल्ली के आगे भाटी कलां गांव के पास असोला भाटी वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी बनी है। जहां पर देखने के लिए बहुत कुछ है। मतलब अगर आप एक दिन खूबसूरत नेचर के साथ किसी यूनिक जगह पर बिताना चाहते हैं तो इस जगह को आराम से एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर देखने के लिए काफी कुछ मिल जाएगा।
कैसे पहुंचे असोला भाटी वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी
यहां पर जाने के लिए आप वाइलेट लाइन मैट्रो से तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन पर उतरें। फिर यहां से किसी भी ऑटो रिक्शा की मदद से पांच से दस मिनट में एंट्री गेट तक पहुंच सकते हैं।
असोला भाटी में ले राइड का मजा
वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में राइड के लिए बैटरी वाली गाड़ियों को रखा गया है। यहां पर आपको गोल्फ कार्ट वाली बैटरी गाड़ियों से राइड करवाते हैं जो मात्र 10 रुपये में होती है। पर पर्सन टिकट लेने के बाद आपको पूरे 16 किलोमीटर की राइड कराई जाती है।
असोला भाटी खुलने की टाइमिंग
यहां पर एंट्री सुबह 7 बजे से शाम के 3 बजे तक होती है। उसके बाद एंट्री बंद कर दी जाती है और इस वाइल्ड लाइफ सेंक्चुर से बाहर निकलने का टाइम 5 बजे है। असोला भाटी सेंक्चुर सोमवार के दिन बंद रहती है।
किन जगहों को करें एक्सप्लोर
- असोला भाटी के अंदर जंगली सूअर, हिरन, खरगोश, नीलगाय, मोर देखने को मिलते हैं। वहीं अगर किस्मत हुई तो तेंदुआ भी देखने को मिल सकता है।
- इसके अलावा यहां पर सुंदर सी झील है। जिसके नजारे देखने लायक हैं और यहां पर आपको एहसास ही नहीं होगा कि आप दिल्ली जैसे शहर में रहते हैं।
- सबसे आखिर में बने बटरफ्लाई पार्क को एक्सप्लोर करें। ये जगह अमेजिंग हैं और एक दिन इस जगह पर घूम कर आपको काफी अच्छा अनुभव होगा।
- नेचर के सुंदर नजारों के बीच आप ढेर सारी रील्स और फोटोज क्लिक करवा सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.