दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का आयोजन होगा जिसमें 35 से अधिक देशों के भाग लेने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को यह घोषणा की।
चैम्पियनशिप 27 जुलाई से दो अगस्त तक दिल्ली सरकार और भारतीय टेबल टेनिस महासंघ द्वारा आयोजित की जायेगी।
दिल्ली सचिवालय में इसकी घोषणा करते हुए गुप्ता ने कहा ,‘‘ दिल्ली सरकार विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा, बेहतरीन बंदोबस्त और खिलाड़ियों तथा दर्शकों के लिये खेल का उम्दा माहौल देने को प्रतिबद्ध है।’’
अधिकारियों के अनुसार सात दिवसीय चैम्पियनशिप में इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, सिंगाप़ुर, स्कॉटलैंड, वेल्स, नाइजीरिया, कीनिया, जमैका , त्रिनिदाद और टोबैगो के खिलाड़ी भाग लेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.