- कॉपी लिंक
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं।
दिल्ली में चल रहे 18वें BRICS समिट के बीच मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की।
यह मीटिंग BRICS समिट के इतर हुई, जिसमें कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल रहीं। सभी ने साथ में ब्रेकफास्ट किया। कांग्रेस की X पर तस्वीरें भी शेयर की हैं।
हालांकि, मुलाकात कहां हुई इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इससे पहले इब्राहिम शनिवार शाम पीएम मोदी की ओर से आयोजित डिनर में भी शामिल हुए थे।
देखिए मुलाकात की 2 तस्वीरें…

राहुल और PM इब्राहिम को हाथ मिलाते और मुस्कुराते हुए देखा गया।

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने राहुल और प्रियंका के साथ ब्रेकफास्ट किया।
2019 और 2024 में भी राहुल से मिल चुके इब्राहिम
2019 में पहली मुलाकात: राहुल गांधी और अनवर इब्राहिम की पहली मुलाकात जनवरी 2019 में नई दिल्ली में हुई थी। उस समय अनवर मलेशिया के प्रधानमंत्री नहीं थे।
वे PKR के अध्यक्ष और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री के तौर पर रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेने भारत आए थे। तब राहुल कांग्रेस अध्यक्ष थे।
2024 में PM बनने के बाद मिले: 21 अगस्त 2024 को पीएम बनने के बाद अनवर इब्राहिम भारत आए थे। इस दौरान भी उन्होंने राहुल से मुलाकात की थी।
उस समय राहुल लोकसभा में विपक्ष के नेता थे। मुलाकात के बाद अनवर इब्राहिम ने गांधी परिवार को अपना ‘फैमिली फ्रेंड’ बताया था।
BRICS समिट में पुतिन-जिनपिंग सहित 11 देशों के नेता पहुंचे
BRICS समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित 11 देशों के नेता शामिल हुए हैं।
इनमें मलेशियाई PM इब्राहिम, सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, वियतनाम के PM ले मिन्ह हंग, बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये, कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव और युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो शामिल हैं।
12 सितंबर को पीएम मोदी ने भारत मंडपम में सभी देशों के नेताओं का स्वागत किया था। शनिवार शाम चीन के राष्ट्रपति के अलावा सभी देशों के नेता पीएम मोदी की ओर से आयोजित गाला डिनर में भी शामिल हुए थे।
————————–
यह खबर भी पढ़ें…
मलेशियाई PM ने किशोर कुमार का गाना गाया, BRICS डिनर में ‘ख्वाब हो तुम या…’ गुनगुनाया, VIDEO शेयर कर लिखा- गुरु, इजाजत है

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने शनिवार को नई दिल्ली में किशोर कुमार का मशहूर गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत…’ गाया। इब्राहिम BRICS समिट के डिनर में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुकेश का गीत दोस्त दोस्त ना रहा… भी गुनगुनाया। पूरी खबर पढ़ें…
PM मोदी बोले- दुनिया में तनाव तेजी से बढ़ रहा, इसका आम लोगों पर बुरा असर; फोटो सेशन में जिनपिंग-पुतिन के बीच खड़े हुए

BRICS समिट के दूसरे दिन PM मोदी ने कहा कि दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और इसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत मंडपम में सदस्य देशों के नेताओं का ग्रुप फोटो सेशन हुआ। इस दौरान PM मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बीच खड़े नजर आए। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
