बिहार के रोहतास जिले में डेहरी डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद पूरे बिहार के नगर निकाय अधिकारियों में भारी आक्रोश है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को जब उनका पार्थिव शरीर दानापुर स्थित उनके सरकारी आवास पहुंचा तो मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि बड़ी संख्या में नगर परिषद और नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
कार्यपालक पदाधिकारी की मौत के बाद हंगामा
लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। बिहार के तमाम कार्यपालक पदाधिकारी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। जैसे ही विमल कुमार का शव उनके घर पहुंचा लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी, डॉक्टर विमल कुमार की पत्नी को नौकरी और मुआवजे की मांग की। कार्यपालक पदाधिकारियों ने खुद की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। अगर ऐसा नहीं किया तो पूरे राज्य में कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से हड़ताल का ऐलान करते हुए चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर वे आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों ने यह भी कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर वे जल समाधि जैसे कठोर कदम उठाने को भी मजबूर होंगे।
कार्यपालक पदाधिकारियों की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
बिहार के तमाम कार्यपालक पदाधिकारी का कहना है कि हम लोग फील्ड में अकेले काम करने जाते हैं और यह कोई पहले कार्यपालक पदाधिकारी नहीं है जिनके साथ इस तरह की घटना हुई है। इससे पहले भी कई कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या की गई और कई कार्यपालक पदाधिकारी से मारपीट की गई। ऐसे में सरकार हम लोगों की सुरक्षा के लिए गार्ड मुहैया कराए और कार्यपालक पदाधिकारी डॉक्टर विमल कुमार की हत्या की जांच कर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दे।
मृतक अधिकारी विमल कुमार की पत्नी ने लगाए आरोप
वहीं इस पूरे मामले में कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार के पत्नी ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने स्थानीय विधायक को भी कटघरे में खड़ा किया और बताया कि विधायक कई बार उनके पति से फोन पर बात करते थे और पैसे की मांग की जाती थी। हमें शक है कि कहीं ना कहीं उनका भी हाथ इस मामले में है इसकी पुलिस जांच करें, क्योंकि ड्राइवर अकेले उनकी हत्या नहीं कर सकता है।
इस पूरे हत्याकांड के बाद प्रशासनिक महकमे में गहरा शोक और असुरक्षा का माहौल है। प्रशासन से अधिकारियों को उचित सुरक्षा दिए जाने की मांग की जा रही है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल महीने में भागलपुर के सुल्तानगंज में नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की कार्यालय में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद काफी हंगामा मचा था।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.