किन कंपनियों के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार
Astra Microwave Products के शेयरों का दाम आज मंगलवार को 4.3 प्रतिशत है। बीईएमएल के शेयरों की कीमतों में 3.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की है। डाटा पैटर्न के शेयरों में 2.6 प्रतिशत,MTAR टेक्नोलॉजी और अपोलो माइक्रो सिस्टम के शेयरों की कीमतों में 2.3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, पारस डिफेंस, जेन टेक्नोलॉजी के शेयरों का दाम आज 2 प्रतिशत की उछाल हासिल किया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के स्टॉक की कीमत में 0.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
कौन से डिफेंस स्टॉक को खरीदा जा सकता है?
मोतीलाल ओसवाल ने भारत इलेक्ट्रॉनिक के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक के लिए 530 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। वहीं, हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के लिए ब्रोकरेज ने 5800 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग इस डिफेंस कंपनी के शेयरों के लिए सेट किया है।
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के लिए मोतीलाल ओसवाल ने 1270 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। एक्सपर्ट ने अस्त्र माइक्रोवेव प्रोडक्ट के लिए 1900 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जेन टेक के लिए ब्रोकरेज हाउस ने 1600 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
डिफेंस सेक्टर की क्या है स्थिति?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज 1.10 लाख करोड़ रुपये के नए अप्रूवल के बाद कॉफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज ने कहा है कि इस अप्रूवल के बाद अब वित्त वर्ष 2027 तक कुल 1.62 लाख करोड़ रुपये की खरीद की अनुमति दे दी है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.