India Vs Sri Lanka: भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका दौरे पर है। भारत को यहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दीप दासगुप्ता ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलवेन का खुलासा किया है।
‘मुझे तीन स्पिनरों से कोई दिक्कत नहीं’
दीप दासगुप्ता ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ”अगर दो सीमर हैं तो गुरनूर बराड़ होने चाहिए। वह हाल ही में श्रीलंका ए के विरुद्ध भी खेले थे। उनका वो एक्सपीरियंस भी काम आएगा। गुरनूर और मोहम्मद सिराज होंगे। मुझे इलेवन में तीन स्पिनरों से कोई दिक्कत नहीं होगी। रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुधार स्पिनर होंगे। अगर, मैं बैटिंग की बात करें तो यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपन करेंगे। तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल हैं। चार पर कप्तान शुभमन गिल हैं। पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत और छह पर ध्रुव जुरेल होंगे। जुरेल सातवें या जडेजा छह पर भी आ सकते हैं। मुझे लगता है कि ऐसी प्लेइंग इलेवन होगी। अभी पहले टेस्ट में एक हफ्ते का समय बाकी है। मेरे ख्याल से दो-तीन में थोड़ी और क्लियरिटी मिलेगी।”
पडिक्कल की इलेवन में जगह क्यों तय?
26 वर्षीय पडिक्कल का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना तय है। दरअसल, इस नंबर पर उतरने के लिए पहली पसंद के बल्लेबाज साई सुदर्शन थे। हालांकि, सुदर्शन पैर के अंगूठे की चोट से समय पर उबर न पाने के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। फिलहाल, भारतीय टीम के कई खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमहार घुटने की चोट से उबर नहीं पाने के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हुए। स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी फिट नहीं हैं।
दीप दासगुप्ता की श्रीलंका में पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और मोहम्मद सिराज।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.