लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘डीसी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. दिलचस्प बात ये है कि स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे की आंधी के आगे भी हर दिन कमाल का कलेक्शन कर रही है. यहां तक कि रिलीज के चार दिनों में इस फिल्म ने अपना पूरा बजट वसूल कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं ‘डीसी’ ने रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की है?
‘डीसी’ ने चौथे दिन कितना किया कलेक्शन?
‘डीसी’ को दर्शकों से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म ने भारत में 4.40 करोड़ की ओपनिंग की और पहले वीकेंड में ही 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. हालांकि, असली परीक्षा सोमवार की कमाई थी, और फिल्म उसमें शानदार ढंग से सफल रही. हालांकि इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट तो आई, लेकिन फिर भी इसने अपने पहले मंडे को ओपनिंग डे से ज्यादा का कलेक्शन किया.
- सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 4 हजार 525 शो से 5.70 करोड़ की कमाई की.
- इसी के साथ इसकी चार दिनों की टोटल कमाई 26.65 करोड़ पहुंच गई जबकि इसका ग्रॉस टोटल 30.65 करोड़ हो गया है.
- वहीं ओवरसीज में फ़िल्म ने सोमवार को 1.50 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी विदेशों में चार दिनों की कुल कमाई 13.25 करोड़ हो गई है.
- वहीं देश और विदेश की कमाई को मिलाकर, दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 43.90 करोड़ रुपये हो गई है.
‘डीसी’ ने चार दिन में पूरा बजट कर डाला वसूला
लोकेश कनगराज की इस फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में 26.65 करोड़ कमाकर अपनी पूरी प्रोडक्शन लागत वसूल कर ली है. खबरों के मुताबिक, यह फिल्म लगभग 25 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है और इसने चार दिन में ही अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है अब ये हिट होने की राह पर है. बतादें कि प्रतिशत के हिसाब से इसने अपना 106.8% बजट रिकवर कर लिया है. वहीं इस फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए लग रहा ये आसानी से अपने इनवेस्टमेंट पर 100% रिटर्न कमाकर हिट हो सकती है.
डीसी के बारे में
‘कैप्टन मिलर’ फेम अरुण मथेश्वरन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लोकेश कनगराज के अलावा संजना एके और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में हैं, यह फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के मशहूर उपन्यास ‘देवदास’ पर आधारित है. लोकेश ने फिल्म में देवदास का किरदार निभाया है, जबकि वामिका और संजना ने चंद्र और पार्वती की भूमिका निभाई है. डीसी का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. उन्होंने फिल्म की इमोशनल और एक्शन से भरपूर कहानी के हिसाब से 15 गानों का साउंडट्रैक बनाया है, जिसमें दिल को छू लेने वाली धुनों और जोश से भरे म्यूजिक का ब्लेंड है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.