अंडा खाना सेहत के लिए हमेशा से अच्छा माना गया है। अंडे में प्रोटीन, विटामिन्स और कई जरुरी पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे लिए काफी हेल्दी होते हैं। क्या आप जानते हैं कि अंडे का सेवन रोजाना करने से आपके शरीर पर क्या असर पड़ेगा।
अक्सर अंडे को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सावल आते है कि कहीं इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल और वजन न बढ़ जाए, लेकिन आपको बता दें कि, कई रिसर्च से पता चला है कि अंडा खाने से शरीर को काफी फायदा प्राप्क होता है। आइए आपको बताते हैं रोजाना अंडे खाने से शरीर पर कैसा प्रभाव पड़ता है।
सूजन कम होती है
यदि आपको क्रॉनिक इंफ्लेमेशन यानी के कोई पुरानी सूजन है, तो अंडा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड से पाया जाता है, अंडा सूजन घटाने में काफी असरदार साबित होता हो सकता है। हालांकि, इसमें बहुत ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट्स नहीं होते।
तनाव से राहत
अंडा खाने से स्ट्रेस में रिलीफ मिलती है। क्योंकि अंडे में लाइसिन नाम का अमीनो एसिड होता है, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मददगार साबित होगा। अंडे में जिंक होता है, जो स्ट्रेस कम करने में मदद करता है।
मजबूत बाल और नाखून
अंडे में भरपूर मात्रा में बायोटिन पाया जाता है, जो कि बी-कॉम्पलेक्स का हिस्सा होता है। बायोटिन कैरोटिन बनाने में मुख्य भूमिका निभा सकता है। दरअसल, हमारे बाल और नाखुन इसी प्रोटीन से बनते हैं। इसके साथ ही बालों के स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन-बी12 भी जरुरी होता है और यह ये सभी पोषक तत्व अंडे में पाए जाते है।
दिमाग के लिए फायदेमंद
अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो कि दिमाग की सेहत के लिए काफी हेल्दी होते हैं। इसके साथ ही इसमें हेल्दी फैट्स, विटामिन-बी12 और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि दिमाग के लिए काफी हेल्दी होते हैं।
सावधानी है जरूरी
गौरतलब है कि अंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स भी माना जाता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। रोजाना एक या दो अंडे खाना ठीक रहता है। यदि आपको दिल की बीमारी या डायबिटीज की समस्या है, तो पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.