कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज 23 जुलाई को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हो गया था, जिसके बाद इन खेलों में तीन खत्म होने के बाद अब तक भारत के खाते में सिर्फ एक मेडल आया है। यह पदक पैरा पावरलिफ्टिंग में बिहार के झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल के रूप में जीता था। वहीं अब चौथे दिन होने वाले अलग-अलग खेलों के इवेंट्स में भारतीय पदकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है जिसमें सबसे ज्यादा नजरें ओलंपिक पदक विजेता स्टार महिला वेटलिफ्टर एथलीट मीराबाई चानू पर रहने वाले हैं, जिन्होंने साल 2018 और 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की थी और अब उनसे तीसरे गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद की जा रही है। वहीं बॉक्सिंग में पुरुषों के 55 किग्रा कैटेगिरी में भारतीय बॉक्सर जादुमणि सिंह का सामना पाकिस्तान के सुमामा रहमान से होगा।
लॉन बॉल्स में रूपा रानी और पिंकी से उम्मीदें
राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन में लॉन बॉल्स में भारतीय महिला पेयर्स टीम में रूपा रानी टिर्की और पिंकी का सामना इंग्लैंड की जोड़ी अमांडा स्टीनकम्प और डायना विल्जोएन से होगा। जिसमें सभी को उनसे मेडल जीतने की तरफ आगे बढ़ने की उम्मीद रहने वाली है। इसके अलावा स्विमिंग में पुरुषों की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल टीम हीट्स में यदि चारों भारतीय तैराक क्वालिफाइंग राउंड में कमाल दिखाने में कामयाब रहते हैं तो वह मेडल इवेंट के लिए अपनी जगह को पक्का कर लेंगे। मीराबाई चानू के अलावा पुरुषों में 60 किग्रा फाइनल में ऋषिकांत सिंह भी वेटलिफ्टिंग के इवेंट में मेडल के लिए अपनी दावेदारी को पेश करेंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का चौथे दिन यानी 26 जुलाई का शेड्यूल
- बॉक्सिंग – महिलाओं के 54 किग्रा राउंड 16 में प्रीति बनाम डेबरा मटेनजे (भारतीय समयानुसार रात 10:45 बजे)
- बॉक्सिंग – पुरुषों के 55 किग्रा राउंड 16 में जादूमणि सिंह मंडेन्गबाम बनाम सुमामा रहमान (भारतीय समयानुसार रात 11:45 बजे)
- बॉक्सिंग – पुरुषों के 65 किग्रा राउंड 16 में आदित्य प्रताप यादव बनाम नूहू बैटे (भारतीय समयानुसार देर रात 12:45 बजे)
- जिम्नास्टिक – पुरुषों का ऑल-अराउंड फाइनल में तपन मोहंती और योगेश्वर सिंह (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे)
- जिम्नास्टिक – महिलाओं का ऑल-अराउंड फाइनल में प्रणति नायक, निष्का अग्रवाल, प्रतिष्ठा सामंत और इशिता रेवाले (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे)
- लॉन बॉल्स – पुरुषों का एकल सेक्शन मैच पुतुल सोनोवाल बनाम शॉन जेम्स पार्निस (भारतीय समयानुसार शाम 7:15 बजे)
- लॉन बॉल्स – महिलाओं का पेयर्स सेक्शन मैच रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह बनाम अमांडा स्टीनकम्प और डायना विल्जोएन (भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे)
- स्विमिंग – पुरुषों की चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट में श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा और धक्षन शशिकुमार (भारतीय समयानुसार शाम 4:39 बजे) (फाइनल रात 1:56 बजे अगर क्वालीफाई करते हैं)
- वेटलिफ्टिंग – पुरुष 60 किग्रा फाइनल में ऋषिकांत सिंह (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे)
- वेटलिफ्टिंग – महिला 48 किग्रा फाइनल में मीराबाई चानू (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे)
- वेटलिफ्टिंग – पुरुष 65 किग्रा फाइनल में राजा मथुपंडी (भारतीय समयानुसार रात 11 बजे)
ये भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.