Image: Social Media
Image: Social Media
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे भोजन आसानी से पचता है। इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
Image: Freepik
रात के भोजन में दही शामिल करने से शरीर को प्रोटीन मिलता है, जो मांसपेशियों के लिए अच्छा होता है। गर्मियों के मौसम में दही शरीर को ठंडक देने का काम करता है और एसिडिटी से राहत दिला सकता है।
Image: AI
जिन लोगों को अक्सर सर्दी, खांसी या एलर्जी रहती है, उन्हें रात में दही खाने से परेशानी बढ़ सकती है। दही की ठंडी तासीर के कारण कुछ लोगों में बलगम बनने की संभावना बढ़ सकती है।
Image: Freepik
कमजोर पाचन वाले लोगों को रात में दही खाने से गैस, पेट फूलना या भारीपन महसूस हो सकता है। दही को सीधे फ्रिज से निकालकर न खाएं। दही में काली मिर्च, भुना जीरा या थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर खाएं।
Image: Freepik
बहुत अधिक मात्रा में दही खाने से बचें। सर्दी-जुकाम या गले की समस्या होने पर रात में दही न खाएं। दही की जगह छाछ या हल्का रायता भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Image: Social Media
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.