- कॉपी लिंक
5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं।
फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बताया कि 31 साल के एलिस IPL से बाहर हो चुके हैं, हालांकि उनके रिप्लेसमेंट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी।

एलिस को चेन्नई ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा एलिस को CSK ने 2025 के मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वे चार सीजन तक पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने IPL में अब तक 17 मैचों में 19 विकेट लिए हैं।

नाथन एलिस को CSK ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा है।
CSK के पेस अटैक पर असर होगा नाथन एलिस को टीम के पेस अटैक की अगुआई करनी थी। खासकर तब, जब श्रीलंका के गेंदबाज मथीशा पथिराना इस सीजन में टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में एलिस का बाहर होना CSK के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
—————————————————-
IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
आयरलैंड के जॉन मूनी DC के फील्डिंग कोच बने, 3 वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके

IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स ने आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मूनी जल्द ही भारत आकर टीम के साथ जुड़ेंगे और आगामी सीजन की तैयारियों में हिस्सा लेंगे। मूनी ने एंटोन रूक्स और ज्ञानेश्वर राव की जगह ली है। पढ़ें पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
