Crisil Dividend Announcement: रेटिंग एजेंसी क्रिसिल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 के लिए अपने निवेशकों को 28 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है. जिसके बाद निवेशकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है.
एजेंसी ने इसके लिए 3 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में शेयरधारक के रूप में दर्ज होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार माने जाएंगे.
इस तारीख को मिलेगी डिविडेंड की राशि
एक्सचेंज ने इसकी घोषणा फरवरी महीने में ही की थी. जानकारी के मुताबिक, अगर 17 अप्रैल को होने वाली सालाना आम बैठक में शेयरधारक इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देते हैं, तो डिविडेंड की राशि 23 अप्रैल 2026 को निवेशकों के खाते में भेज दी जाएगी…
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल लिमिटेड के वित्तीय नतीजों पर नजर डालें तो अक्टूबर से दिसंबर 2025 की तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 511.76 करोड़ रुपये रहा है. इसी अवधि में कंपनी ने 153.42 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया.
वहीं पूरे वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का कुल स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,796.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. जबकि सालाना आधार पर शुद्ध मुनाफा 614.87 करोड़ रुपये रहा है.
शेयर मार्केट में कंपनी शेयरों का प्रदर्शन
बीएसई पर शुक्रवार, 13 मार्च के कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली थी. शेयर 1.31 प्रतिशत या 55.10 रुपये फिसलकर 4165.40 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे.
बीएसई के आंकड़ों की बात करें तो शेयर 6 महीनों में करीब 17 प्रतिशत नीचे फिसल गया है. दिन का इंट्रा डे हाई 4220.35 रुपये था. रेटिंग एजेंसी का कुल मार्केट कैप 30,461.58 करोड़ रुपये का है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: Bank Holiday Alert: अगर बैंक जाने का प्लान है तो पहले जान लें यह जरूरी अपडेट, अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.