ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने बिग बैश लीग (BBL) के निजीकरण पर मुहर लगा दी है। मेलबर्न रेनेगेड्स की बिक्री की होगी बिक्री। फिलहाल, चार फ्रेंचाइजी की निजी निवेश में दिलचस्पी नहीं है।
CA इस पर भी विचार करेगा
क्रिकेट डॉट कॉम एयू की रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंचाइजी का नया स्वामित्व 2027-28 के बिग बैश लीग और महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के लिए लागू रहेगा तथा बिक्री प्रक्रिया का बीबीएल और डब्ल्यूबीबीएल के आगामी सत्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मेलबर्न रेनेगेड्स टीम का संचालन अभी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सीए अन्य क्लबों को भी बिक्री के लिए रखने पर भी विचार करेगा। होबार्ट हरिकेंस, पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न स्टार्स अन्य क्लब हैं जिनके बारे में माना जाता है कि वे निजी निवेश में रुचि रखते हैं। लेकिन सिडनी सिक्सर्स, सिडनी थंडर, ब्रिस्बेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स जैसी अन्य टीम की फिलहाल निजी निवेश में दिलचस्पी नहीं है लेकिन भविष्य में इन टीमों के लिए बिक्री का विकल्प खुला रहेगा।
बोर्ड का इनपर रहेगा नियंत्रण
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड ने कहा कि सीए अंतरराष्ट्रीय मैचों के कार्यक्रम, खिलाड़ियों की उपलब्धता, वेतन सीमा के साथ-साथ मीडिया अधिकारों पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा। बेयर्ड ने आगे कहा, ”क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बिग बैश लीग में निजी निवेश के द्वार खोलकर खेल के दीर्घकालिक भविष्य को मजबूत और सुरक्षित करने, विकास को गति देने और सामुदायिक क्रिकेट और जमीनी स्तर की भागीदारी, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर तथा उच्च स्तरीय क्रिकेट में निवेश जारी रखने के लिए सुनियोजित कदम उठा रहा है।” एसीए के सीईओ मार्श ने कहा, ”खिलाड़ियों का संगठन निजी निवेश के प्रति ‘खुले विचार’ रखता है, लेकिन नए समझौते और अनुबंध प्रणाली को लेकर चर्चा की जानी चाहिए, जिसमें संभवतः नए टीम मालिक भी शामिल होंगे। कई महत्वपूर्ण मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं और दोनों पक्ष फिलहाल नए समझौते से काफी दूर हैं।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.