Cooking Tips: घर पर ढाबा स्टाइल छोले बनाने हैं, तो चायपत्ती की जगह ये 1 चीज एड करें। इनका रंग इतना गहरा और सुंदर आएगा कि देखते ही खाने का मन होने लगेगा। भटूरे या पूड़ी के साथ ये छोले बड़े टेस्टी लगते हैं।
चायपत्ती की जगह, ये 1 चीज देगी छोलों की गहरा रंग
आमतौर पर छोलों को गहरा रंग देने के लिए चायपत्ती का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसकी जगह आप अनार के छिलकों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल अनार के छिलकों में प्राकृतिक रूप से टैनिन जैसे कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो पानी को गहरा रंग देते हैं। छोले बनाते हुए अगर आप अनार के छिलके एड करती हैं, तो इन्हें बिल्कुल वहीं डार्क रंग मिलता है, जो अक्सर ढाबे या रेस्टोरेंट वाले छोलों में देखने को मिलता है।
अनार के छिलकों का कैसे किया जाता है इस्तेमाल
छोलों को गहरा रंग देने के लिए अनार के सूखे छिलके इस्तेमाल में लाए जाते हैं। इसके लिए जब भी अनार का सीजन हो, तो इनके छिलकों को फेंकने के बजाए इक्कठा कर लें। इन्हें 2-3 दिन की अच्छी धूप दिखाकर सुखा लें, फिर इन्हें किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के रख लें। अब जब भी आपको छोले बनाने हों, खूबसूरत गहरे रंग के लिए आप इनका सालभर इस्तेमाल कर सकती हैं।
छोले बनाते हुए कब डालें अनार का छिलका?
छोले बनाने से पहले जब आप उन्हें प्रेशर कुकर में उबलती हैं, उसी समय छोलों में एक सूखा अनार का छिलका भी डाल दें। जैसे ही छोले उबल जाएंगे, इनमें एक गहरा सुंदर रंग आ जाएगा, जो हलवाई स्टाइल छोलों में देखने को मिलता है। अब आप अनार के छिलके को अलग निकालकर रख सकती हैं। इसे दोबारा इस्तेमाल में ना लाएं।
अनार के छिलके डालने के और क्या फायदे हैं?
अनार के छिलके डालने से सिर्फ छोलों में अच्छा रंग ही नहीं आता, बल्कि सेहत के लिहाज से भी ये काफी फायदेमंद होते हैं। दरअसल अनार के छिलकों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं। साथ ही पारंपरिक रूप से ये पाचन के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। ऐसे में अनार के छिलके एड करना, ना सिर्फ छोलों को सुंदर गहरा रंग देता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.