घर में बनी दाल में तड़का लगा दिया फिर भी वो ढाबे वाला स्वाद नहीं आ रहा तो घर वालों के स्वाद को दोष देने की बजाय दाल में तड़का लगाते वक्त इन 4 बातों का ध्यान रखें, तो बिल्कुल परफेक्ट ढाबा स्टाइल दाल तड़का बनकर तैयार होगी।
देसी घी या तेल गर्म हो जाने दें
सबसे पहले जरूरी चीज है कि जब आप तेल या घी को पैन में डालें तो उसे अच्छी तरह से गर्म हो जाने दें क्योंकि तेल और घी का भी अपना फ्लेवर होता है। और, आपको जानकारी होनी चाहिए कि अगर सरसों के तेल में तड़का लगा रहे तो तेल पूरी तरह से गर्म हो जाए जिससे झांस निकल जाएं। और अगर घी का तड़का लगा रहे तो घी इतना ना गर्म हो जाए कि जलने की स्मेल आए। सही टेंपरेचर का ख्याल रखें।
सबसे पहले हींग डालें
दाल के तड़के में महक और स्वाद दोनों चाहिए तो सबसे पहले हींग डालें। हींग जब तेल या घी में पड़ता है तो बहुत ही बढ़िया महक उठती है और यहीं दाल को स्वाद देती है। हींग डालने के बाद 2-3 सेकेंड रुकें।
फिर डालें जीरा
हींग डालकर जब आप दो से तीन सेकेंड रुकते हैं तो हींग पूरी तरह से तेल या घी में पक जाती है और उसके बाद तेल भी पर्याप्त गर्म हो चुका होता है। फिर जैसे ही जीरा डाला जाता है तो वो तेजी से साथ गोल्डन ब्राउन हो जाता है। जैसे ही जीरा का कलर ब्राउन हो जाए तो आगे के मसाले को डालें।
डालें धनिया पाउडर और कुटी लाल मिर्च
जीरा के गोल्डन ब्राउन होने के फौरन बाद तड़के में कुटी लाल मिर्च या साबुत लाल मिर्च पसंद के अनुसार डालें और साथ ही धनिया पाउडर डाल दें। अगर घर वाले पसंद करते हैं तो आप कुटी लाल मिर्च के साथ साबुत धनिया को भी कूटकर डाल सकती हैं। इससे स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। बस तीन से चार सेकेंड तक धनिया और मिर्च भुन जाए तो इस तड़के को पकी हुई दाल में डालें और तेजी से ढक्कन बंद कर दें। जिससे हींग और जीरे के तड़के वाली महक को बाहर निकलने से रोक सकें। एक बार ढक्कन लगा दिया तो मसाले की सोंधी महक अंदर की ट्रैप हो जाएगी। बस रेडी है आपका परफेक्ट दाल तड़का, जिसकी महक किचन से निकलकर कमरों में जाएगी और हर किसी को उस खाने की क्रेविंग होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.