कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन इस बार स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में किया जा रहा है, जिसमें 74 देशों के करीब 3000 एथलीट हिस्सा लेंगे। इस बार का कॉमनवेल्थ काफी छोटा रहने वाला है जिसमें सिर्फ 10 खेलों के इवेंट्स आयोजित किए जा रहे हैं और कुल 215 मेडल इवेंट्स होंगे। भारतीय एथलीट्स से कॉमनवेल्थ गेम्स में सभी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है जिसमें भले ही मेडल जीतने वाले इवेंट्स काफी कम हो गए हैं लेकिन कमाल दिखाने की उम्मीद की जा सकती है। पहले दिन जहां ओपनिंग सेरेमनी को आयोजन किया जाएगा तो वहीं लॉन बॉल्स के इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
19वीं बार भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में ले रहा हिस्सा
23 जुलाई से शुरू होने वाले इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत 19वीं बार इसका हिस्सा बनेगा। पिछली बार कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में किया गया था, जिसमें भारत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था और कुल 61 पदक जीतने में सफलता हासिल हुई थी।
पहले दिन भारत का रहेगा यह शेड्यूल
पहले दिन के शेड्यूल को लेकर बात की जाए तो उसमें लॉन बॉल्स के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में भारतीय खिलाड़ी ग्रुप स्टेज मुकाबले खेलेंगे। इसके अलावा शाम को होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल इसके बाद हिस्सा लेगा। कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी ओवो हाइड्रो, ग्लासगो में आयोजित की जाएगी।
भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में पहले दिन का शेड्यूल
- पुरुष सिंगल्स ग्रुप स्टेज (लॉन बॉल्स) – भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
- महिला पेयर्स ग्रुप स्टेज (लॉन बॉल्स) – भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
- ओपनिंग सेरेमनी – भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे
भारत में कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा तो वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव की ऐप पर किया जाएगा, जहां फैंस आसानी से लॉगिन कर इवेंट्स देख सकते हैं। इन खेलों की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 पर होगी जबकि अधिकतर मेडल इवेंट्स की शुरुआत रात 9:30 बजे होगी जिसमें देर रात तक इसे आयोजित किया जा सकता है।
इस बार इन एथलीट्स से सबसे ज्यादा पदक जीतने की उम्मीदें
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भले ही सिर्फ 10 खेलों का आयोजन किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद कुछ भारतीय एथलीट ऐसे हैं जिनसे सबसे ज्यादा पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है, जिसमें जैवलिन थ्रो में स्टार नीरज चोपड़ा के अलावा वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, लंबी कूद में मुरली श्रीशंकर, मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन और जूडो में तुलिका मान से मेडल की उम्मीद की जा रही है।
ये भी पढ़ें
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, दिग्गज हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे कप्तानी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.