- Hindi News
- Sports
- Glasgow Commonwealth Games | Indian Boxing Team Luggage Missing Update
- कॉपी लिंक
बॉक्सिंग इंडिया ने 12 जुलाई को आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में भारतीय बॉक्सिंग टीम के बेलफास्ट (आयरलैंड) रवाना होने से पहले पोस्ट की थी। (फोटो- बॉक्सिंग इंडिया)
कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने जा रही भारतीय बॉक्सिंग टीम का आधा सामान रास्ते में ही छूट गया। टीम मंगलवार को आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट से ग्लासगो के लिए रवाना हुई। लेकिन, खिलाड़ियों का सामान एयरलाइंस की लापरवाही के चलते वहीं रह गया। इसमें बॉक्सिंग गियर, किट और ओपनिंग सेरेमनी की ड्रेस शामिल हैं।
समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, टीम के सदस्यों ने बताया कि बेलफास्ट से ग्लासगो जाने वाला विमान काफी छोटा था, जिस वजह से काफी सामान वहीं छोड़ना पड़ा था। कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत 23 जुलाई से हो रही है। 24 जुलाई से भारतीय बॉक्सिंग टीम के मुकाबले शुरू होने हैं। टीम समय से पहले ग्लासगो पहुंच गई, ताकि प्लेयर्स वहां के माहौल में ढल सकें।
इससे पहले 22 मुक्केबाज बेलफास्ट में स्पेशल ट्रेनिंग कर रहे थे। ये सभी 12 जुलाई को ट्रेनिंग कैंप के लिए रवाना हुए थे। 3 फोटो देखिए…


वर्ल्ड चैंपियन जैस्मीन लंबोरिया और हेड कोच का सामान गायब
वर्ल्ड चैंपियन जैस्मीन लंबोरिया (57 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), परवीन हुड्डा (65 किग्रा), जादुमनी सिंह (55 किग्रा) और कपिल पोखारिया (90 किग्रा) का सामान मिसिंग हैं। प्लेयर्स के अलावा, मेंस टीम के हेड कोच सी. कुटप्पा का बैग भी ग्लासगो नहीं पहुंचा है। इसी महीने जब टीम दोहा से बेलफास्ट जा रही थी, तब भी लगेज को लेकर ऐसी ही समस्या आई थी।
महिला कोच को अलग होटल में ठहराया, तैयारियों पर असर
सामान छूटने के साथ-साथ टीम को रुकने की व्यवस्था में भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। महिला मुक्केबाजों की कोच को उस होटल में कमरा नहीं मिला है, जहां महिला खिलाड़ी ठहरी हुई हैं। कोच को खिलाड़ियों से दूर दूसरे होटल में रखा गया है, जिससे टूर्नामेंट की तैयारियों और टीम के तालमेल में परेशानी आ रही है।
————————————–
कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
चानू और लवलीना होंगी भारत की ध्वजवाहक, IOA ने घोषणा की

ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी। भारतीय ओलंपिक संघ ने शनिवार को इसकी घोषणा की। इस मल्टी-स्पोर्ट इवेंट का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
