स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 29 जुलाई तक भारत ने तीन गोल्ड मेडल सहित कुल 15 पदक जीतने में कामयाबी हासिल कर ली थी। मेडल टैली में भारत अब 8वें नंबर पर आ गया है। 30 जुलाई को भी भारतीय एथलीट एक्शन में नजर आएंगे जिसमें सबसे ज्यादा नजरें स्टार भारतीय जैवलीन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा पर रहने वाली हैं जिनसे सभी को गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदें हैं। नीरज चोपड़ा पहले क्वालिफाइंग राउंड में हिस्सा लेंगे तो वहीं इसके बाद देर रात इसका मेडल इवेंट होगा।
तेजस्विन शंकर अपने अभियान का करेंगे आगाज
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में डेकाथलॉन के इवेंट में तेजस्विन शंकर अपने अभियान का आगाज करेंगे, लेकिन घुटने की तकलीफ सामने आने के बाद उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा कि वह हिस्सा लेंगे या नहीं। वेटलिफ्टिंग में सबसे भारी वेट कैटेगरी में मार्टिना देवी मैबम महिलाओं के 86+ किग्रा वर्ग में मेडल जीतने की कोशिश करेंगी जबकि लवप्रीत सिंह पुरुषों के 110+ किग्रा वर्ग में हिस्सा लेंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 30 जुलाई को भारत का शेड्यूल
- एथलेटिक्स – पुरुषों की डेकाथलॉन 100 मीटर दौड़ में तेजस्विन शंकर (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:40 बजे)
- एथलेटिक्स – पुरुषों की जैवलिन थ्रो क्वालिफाइंग में नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:55 बजे)
- एथलेटिक्स – पुरुषों की डेकाथलॉन लॉन्ग जंप में तेजस्विन शंकर (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:20 बजे)
- एथलेटिक्स – पुरुषों की ट्रिपल जंप क्वालिफाइंग में प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु (भारतीय समयानुसार शाम 4:55 बजे)
- ट्रैक साइक्लिंग – पुरुषों की टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग में रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, डेविड बेकहम एल्कोटोचचोंग और रोजित सिंह यांगलेम (भारतीय समयानुसार शाम 5:07 बजे)
- एथलेटिक्स – पुरुषों की डेकाथलॉन शॉट पुट में तेजस्विन शंकर (भारतीय समयानुसार शाम 5:10 बजे)
- एथलेटिक्स – पुरुषों की 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में विशाल टीके (भारतीय समयानुसार शाम 5:40 बजे)
- वेटलिफ्टिंग – महिलाओं के 86+ किग्रा फाइनल के मेडल इवेंट में मार्टिना देवी मैबाम (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे)
- लॉन बॉल्स – पुरुषों की पेयर्स सेक्शनल प्ले में भारत के दिनेश कुमार, नवनीत सिंह बनाम बोत्सवाना (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे)
- लॉन बॉल्स – महिलाओं के सिंगल्स सेक्शनल प्ले में नयनमोनी सैकिया बनाम एम्मा फिरयाना सरोजि (मलेशिया) (भारतीय समयानुसार रात 8:55 बजे)
- ट्रैक साइक्लिंग – पुरुषों की टीम स्प्रिंट फाइनल में रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, डेविड बेकहम एल्काटोचचोंग और रोजित सिंह यांगलेम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) (भारतीय समयानुसार रात 10:50 बजे)
- वेटलिफ्टिंग – पुरुषों के 110+ किग्रा फाइनल के मेडल इवेंट में लवप्रीत सिंह (भारतीय समयानुसार रात 11 बजे)
- एथलेटिक्स – पुरुषों के शॉट पुट फाइनल के मेडल इवेंट में तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल (भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे)
- एथलेटिक्स – पुरुषों की 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में अनिमेष कुजूर (भारतीय समयानुसार रात 11:37 बजे)
- एथलेटिक्स – पुरुषों की डेकाथलॉन हाई जंप में तेजस्विन शंकर (भारतीय समयानुसार रात 11:38 बजे)
- एथलेटिक्स – पुरुषों का जैवलिन थ्रो फाइनल क्वालीफाई करने पर नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह (भारतीय समयानुसार देर रात 12:45 बजे)
- एथलेटिक्स – महिलाओं के डिस्कस थ्रो फाइनल के मेडल इवेंट में सीमा कालीरामना और निधि रानी (भारतीय समयानुसार देर रात 1:10 बजे)
- एथलेटिक्स – तेजस्विन शंकर पुरुषों की डेकाथलॉन 400 मीटर (भारतीय समयानुसार देर रात 1:30 बजे)
- एथलेटिक्स – महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल में पारुल चौधरी (मेडल इवेंट) (भारतीय समयानुसार 1:48 बजे)
ये भी पढ़ें
मुरली श्रीशंकर ने लगातार दूसरी बार CWG में जीता सिल्वर मेडल, फाइनल इवेंट में 8.09 मीटर की लगाई छलांग
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.