पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे एक शख्स के साथ ऐसा वाकया हुआ जिसने उसका दिल छू लिया. शाम के वक्त जब वह भारी ट्रैफिक से परेशान होकर गाड़ी में तेल भरवाने रुका, तो उसकी मुलाकात एक कॉलेज स्टूडेंट से हुई. वह लड़की अपनी पढ़ाई का खर्चा उठाने के लिए पेट्रोल पंप पर पार्ट-टाइम काम कर रही थी. उसकी मेहनत और जज्बे की यह कहानी जब सोशल मीडिया पर आई, तो देखते ही देखते वायरल हो गई और लोग लड़की की खूब तारीफ कर रहे हैं.
ट्रैफिक से परेशान शख्स और पेट्रोल पंप की अनोखी मुलाकात
विनीत के नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह वाकया शेयर किया. विनीत ने बताया कि वह एक शाम भारी ट्रैफिक में फंसकर बहुत परेशान हो चुके थे. तभी वह पास के एक Shell पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल भरवाने के लिए रुके. वहां उन्होंने देखा कि जो लड़की उनकी गाड़ी में पेट्रोल भर रही थी, वह उस इलाके की नहीं लग रही थी. विनीत ने यूं ही बात शुरू की तो उन्हें पता चला कि वह लड़की महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से यहां पढ़ाई करने आई है.
Dude… this is what inspiration looks like. ❤️
You don’t have to search for it. It’s literally everywhere.
I was at a Shell pump today, filling petrol ⛽️ for my car. A little frustrated with the traffic, took me 45 minutes to drive just 4 km to reach the pump. Petrol was… pic.twitter.com/PvncG5Wu07
— Vineeth K (@DealsDhamaka) August 1, 2026
दिन में कॉलेज और रात को पेट्रोल पंप पर ड्यूटी
बातचीत में उस लड़की ने बताया कि वह अपने कॉलेज की फीस और पढ़ाई का खर्चा खुद उठाती है. इसके लिए वह दिन में कॉलेज जाती है और शाम को पेट्रोल पंप पर आकर रात 10 बजे तक काम करती है. इतना ही नहीं, शनिवार और रविवार को जब कॉलेज की छुट्टी होती है, तब वह सुबह और शाम दोनों टाइम काम करती है ताकि ज्यादा पैसे कमा सके. विनीत ने लिखा कि लड़की की यह बात सुनकर वह दंग रह गए और उसके जज्बे के कायल हो गए.
“हम छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करते हैं…”
विनीत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हम लोग अक्सर ट्रैफिक, महंगाई या काम के बोझ का रोना रोते रहते हैं. लेकिन इस लड़की को देखकर समझ आया कि कई लोग चुपचाप बिना किसी शिकायत के अपनी जिंदगी संवारने के लिए कितनी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. विनीत इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उस लड़की से कहा कि अगर उसे पढ़ाई में कभी भी किसी मदद की जरूरत हो, तो वह उनसे बेझिझक संपर्क कर सकती है.
यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम
इस कहानी के सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोग लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा: “ऐसे लोगों के लिए दिल से सम्मान है. अगर हम इनकी मदद नहीं कर सकते, तो कम से कम इनसे प्यार और इज्जत से तो बात कर ही सकते हैं.” दूसरे यूजर ने लिखा.. “भारत में भी पढ़ाई के साथ-साथ स्टूडेंट जॉब्स को बढ़ावा मिलना चाहिए, ताकि बच्चे खुद के पैरों पर खड़े हो सकें.”
यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.