शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म का टीजर आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ के प्रीमियर के साथ रिलीज हुआ है. फिल्म के टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. शाहिद, कृति और रश्मिका की केमिस्ट्री कमाल लग रही है.
कैसा है टीजर?
कॉकटेल का टीजर 1 मिनट 24 सेकंड का है. पूरे टीजर में गाना जब तलक है. इसमें शाहिद, कृति और रश्मिका को डांस करते हुए देखा जा सकता है. शाहिद ने अपने डांस से इंप्रेस किया है. टीजर में देखने को मिलता है कि वो अपनी ड्रीम लाइफ जी रहे हैं. रश्मिका-कृति का फैशन स्टेटमेंट शानदार है. उन्हें बिकिनी और शॉर्ट ड्रेस में देखा गया. उनकी बॉन्डिंग भी गजब की है.
शाहिद-कृति- रश्मिका को रोड ट्रिप एंजॉय करते हुए भी देखा जा सकता है. तीनों साथ में अच्छे लग रहे हैं. टीजर से फिल्म की कहानी रोड ट्रिप के इर्द-गिर्द घूमती लगती है. इससे ज्यादा कहानी को लेकर अभी कुछ सामने नहीं आया है.
Cocktail 2 Full teaser 🔥#Cocktail2 #DhurandharTherevenge pic.twitter.com/cQowusdIsy
— unknownguy___ (@DevoteeActress) March 18, 2026
फिल्म की बात करें तो ये 19 जून को रिलीज हो रही है. फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है. मेडडॉक फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म की शूटिंग इटली, दिल्ली, गुरुग्राम में हुई है.
ये फिल्म 2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है. कॉकटेल हिट हुई थी. इस फिल्म में सैफ अली खान, डायना पैंटी, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, बोमन ईरानी जैसे स्टार्स थे. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.
एक्टर्स का वर्क फ्रंट
अब शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर को तू झूठी मैं मक्कर, देवा और ओ रोमियो जैसी फिल्मों में देखा गया था. अब कॉकटेल में दिखेंगे. वहीं कृति सेनन को पिछली बार फिल्म तेरे इश्क में देखा गया. वहीं रश्मिका को पिछली बार द गर्लफ्रेंड में देखा गया. अब वो कॉकटेल के अलावा मैसा और राणाबाली जैसी फिल्मों में दिखेंगी.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.