Kriti Sanon in Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक अलग ही विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म में कृति सेनन के कुछ ग्लैमरस और क्लोजअप सीन्स को लेकर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों का तर्क है कि यदि ‘पेद्दी’ फिल्म में जाह्नवी कपूर के कुछ शॉट्स पर आपत्ति जताई गई थी, तो ‘कॉकटेल 2’ के सीन्स के लिए भी समान नजरिया अपनाया जाना चाहिए।
‘कॉकटेल 2’ रिलीज होने के बाद एक्स सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों ने कृति सेनन के कुछ सीन्स पर अपनी राय रखी है। कई यूजर्स ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए कैमरा एंगल्स और विशेष रूप से एक्ट्रेस के क्लोजअप बिकिनी शॉट्स पर सवाल उठाए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म के कुछ हिस्सों में किरदार को पेश करने का तरीका चर्चा का विषय बन सकता है, जबकि अन्य दर्शकों का तर्क है कि ये सीन्स कहानी और किरदार की मांग के अनुसार थे।
फिल्म ‘पेद्दी’ के सीन्स से हो रही तुलना
सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर यूजर्स ने ‘कॉकटेल 2’ के सीन्स की तुलना ‘पेद्दी’ फिल्म से की है। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा कि यह विडंबना है कि जो लोग ‘पेद्दी’ में महिलाओं के प्रस्तुतीकरण को लेकर सवाल उठा रहे थे, वे अब ‘कॉकटेल 2’ के कुछ शॉट्स की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि बॉलीवुड में महिलाओं के प्रस्तुतीकरण को लेकर अक्सर अलग-अलग मानदंड दिखाई देते हैं और किसी भी कलाकार को फिल्म में दिखाने के तरीके पर एक समान बहस होनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा कि सीन की मांग ग्लैमरस शॉट्स हो सकते हैं, लेकिन कुछ कैमरा एंगल उन्हें सही नहीं लगे। हालांकि, इस विषय पर दर्शकों की राय पूरी तरह से बंटी हुई है।
टीम की तरफ से नहीं आया कोई रिएक्शन
फिलहाल इस सोशल मीडिया बहस पर ‘कॉकटेल 2’ की टीम, कृति सेनन या फिल्म से जुड़े किसी किसी और स्टार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। विवाद के बीच होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 13.50 करोड़ रुपये का नेट और वर्ल्डवाइड 20.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.