कितना हुआ रेवन्यू (Coal india q1 results)
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कंपनी की ऑपरेटिंग रेवन्यू सालाना आधार पर 42,919.20 करोड़ रुपये के मुकाबले आठ प्रतिशत बढ़कर 46,254.80 करोड़ रुपये हो गई। जून क्वार्ट के दौरान कंपनी का कुल खर्च 36,816.23 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 32,903.19 करोड़ रुपये था।
डिविडेंड भी दे रही है कंपनी (Coal India Dividend)
कोल इंडिया ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 5.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए 31 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा है?
पिछले तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। एक साल में स्टॉक का दाम 9.03 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4.83 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, दो साल में कोल इंडिया के शेयरों का भाव 19 प्रतिशत बढ़ा है।
3 साल से स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 81 प्रतिशत का लाभ मिला है। 5 साल में स्टॉक 186 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। इस दौरान सेसेंक्स इंडेक्स में 46 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार जेफरिज ने स्टॉक को BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 500 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। सिटी ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 430 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.