Jana Nayagan Movie: तमिलनाडु के स्टार मुख्यमंत्री थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार आज (23 जुलाई) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसे उनकी आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म के रिलीज होते ही राज्य और देश के कई हिस्सों में त्योहार जैसा माहौल बन गया है।
गौरतलब है कि थलापति विजय के फैंस उनकी ‘जन नायकन’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब रिलीज के दिन फैंस सुबह से ही सिनेमा हॉल के बाहर जमा हो गए। वो नाचते-गाते और खुशी जाहिर करते हुए नजर आए।
थलापति विजय की ‘जन नायकन’ का क्रेज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग सीटी बजाते, नाचते और हूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, हर कोई हाथों में मोबाइल थामे फिल्म से थलापति विजय के सीन को रिकॉर्ड करते देखे गए। सिनेमाहॉल के बाहर और अंदर का नजारा इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके अलावा मूवी शुरू होने पर विजय को सीएम टाइटल दिया गया है।
बेंगलुरु से भी जश्न का वीडियो वायरल
बेंगलुरु से भी कई क्लिप्स वायरल हो रहे हैं जिसमें सिनेमाघरों के बाहर थलापति विजय के बड़े-बड़े कटआउट लगे हुए हैं। वो अपने सिग्नेचर स्वैग को दिखा रहे हैं। फैंस इन फोटोज के सामने अपनी तस्वीरें क्लिक करा रहे हैं। इसके अलावा विजय की फिल्म की रिलीज की खुशी में फैंस पटाखे जलाते और डांस करते भी नजर आए।
ये फिल्म पूरे भारत में 2,500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में शो सुबह 6 बजे से शुरू हो गए हैं, जबकि तमिलनाडु में इसकी स्क्रीनिंग हमेशा की तरह सुबह 9 बजे से होगी।
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी ‘जन नायकन’ में थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल, ममिता बैजू, पूजा हेगड़े, प्रियमणि, प्रकाश राज, नारायण और गौतम वासुदेव मेनन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर सकती हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.