CLAT 2027 Registration: क्लैट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज 3 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर को किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 03 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तिथि: 06 दिसंबर 2026
6 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी परीक्षा
कंसोर्टियम द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, क्लैट 2027 की परीक्षा का आयोजन रविवार, 6 दिसंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक एक ही पाली में किया जाएगा। देश भर के लॉ अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस साल क्लैट 2027 के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
CLAT 2027 के लिए शैक्षणिक योग्यता
1. CLAT 2027 UG प्रोग्राम (पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ डिग्री) के लिए उम्मीदवार ने (10+2) या उसके समान परीक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। एससी और एसटी कैटेगरी के छात्रों के लिए न्यूनतम अंक 40 प्रतिशत है। उम्मीदवार के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है।
2. CLAT 2027 PG प्रोग्राम (एक वर्षीय एल.एल.एम डिग्री) के लिए उम्मीडवार ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री या उसके समान कोई डिग्री कम से कम 50 प्रतिशत अंकों से पास की हो। एससी और एसटी कैटेगरी कर लिए न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत है। उम्मीदवार के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
CLAT UG 2027 परीक्षा पैटर्न और माध्यम
परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए अभ्यर्थियों को पुरानी रणनीति के अनुसार ही तैयारी जारी रखनी होगी। 2 घंटे की इस परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रश्न पत्र में 5 मुख्य विषय शामिल होंगे- अंग्रेजी भाषा, करंट अफेयर्स व सामान्य ज्ञान, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक्स।
CLAT 2027 के लिए कैसे आवेदन करें-
1. सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक CLAT 2027 रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
5. रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको दोबारा से लॉग इन करना होगा।
6. लॉग इन करने के बाद छात्र को एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
7. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी।
8. इसके बाद आपको सबमिट करने के बाद पेज को डाउनलोड कर लेना है।
9. भविष्य के लिए आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.