गौरतलब है कि आधार कार्ड कहां-कहां यूज हो रहा है और अब ये पता करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। अब आप UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar एप के जरिए आप अपने आधार की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे आसान तरीके से चेक करें कि आपका आधार कब और कहां यूज हो रहा है।
कैसे पता करें कहां-कहां यूज हुआ है आपका आधार कार्ड?
– सबसे पहले अपने फोन में नया वाला आधार एप डाउनलोड करके ओपन करें।
– इसके बाद स्क्रीन पर स्वाइप अप करें।
– अब सभी ऑप्शन आपको दिखाई देंगे।
– यहां से ‘Auth History’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
– क्लिक करें कि आपके सामने एक पूरी लिस्ट ओपन हो जाएगी।
– इस लिस्ट में आप पता करें कि आपका आधार कार्ड कब, कहां और कितने बजे यूज हुआ है।
– यहां से आप किसी भी सस्पीशियस एक्टिविटी का भी पता लगा सकते हैं।
नए आधार एप में और भी कई खास फीचर्स
नया वाला आधार एप कई एडवांस और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स से लैस है। इसकी मदद से आप आसानी से अपना आधार QR कोड भी शेयर कर सकते हैं। इससे आपको हर जगह फिजिकल कार्ड ले जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही एप में बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक करने का ऑप्शन भी मिलेगा, जिससे आपका डेटा सेफ रहे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.