- राजौरी गार्डन में भी खूबसूरत और बजट-फ्रेंडली वेडिंग लहंगे उपलब्ध।
Bridal Lehenga Under Budget: वेडिंग सीजन की शुरुआत हो गई है और जिन लड़कियों की शादी इस साल या अगले साल में होनी है, वो लहंगे की तलाश में लग चुकी हैं. दिल्ली में तो एक से बढ़कर एक डिजाइनर लहंगा मिलता है. हालांकि, ज्यादातर लड़कियों को सिर्फ चांदनी चौक का नाम ही पता है. लेकिन गौर करने वाली बात है कि इस शहर में चांदनी चौक के अलावा भी कई सारे अफॉर्डेबल बाजार हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको जानकारी हो.
यहां हम आपको दिल्ली के एक से बढ़कर एक सस्ते और डिजाइनर लहंगों के मार्केट के बारे में बता रहे हैं. इन्हें दिल्लीवाले ‘वेडिंग बाजार’ भी कहते हैं. इन बाजारों की खासियत है कि यहां 5000 से लेकर 15000 तक के लहंगे बड़ी आसानी से मिल जाते हैं. ये बाजार ब्राइडल और नॉन ब्राइडल लहंगा, दोनों के लिए बेस्ट हैं. तो चलिए देखते हैं दिल्ली के सस्ते लहंगा मार्केट की लिस्ट-
लाजपत नगर मार्केट
लाजपत नगर, साउथ दिल्ली के सबसे फेमस मार्केट में से एक है. यहां लड़कियों के लिए काफी कुछ मिलता है, जैसे फुटवियर, ड्रेसेस, जूलरी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाजपत मार्केट में ब्राउडल लहंगे भी बड़े सस्ते मिलते हैं. यहां से आप अपनी शादी के लिए रेड से लेकर पेस्टल तक, हर तरह के लहंगे खरीद सकते हैं. लाजपत नगर मार्केट में जाने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, इस मार्केट का अपना मेट्रो स्टेशन, ‘लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन’ है. ये दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट – राजा नाहर सिंह) और पिंक लाइन (मजलिस पार्क – शिव विहार) का एक इंटरचेंज स्टेशन है.
करोल बाग
जिस तरह साउथ दिल्ली में लाजपत फेमस है वैसे ही ईस्ट दिल्ली में करोल बाग मार्केट काफी मशहूर है. इस मार्केट में 10000 से 2000 रुपये के बीच भी काफी अच्छे लहंगे मिल जाते हैं. जब शादी की बात आती है तो शॉपिंग के लिए लड़कियां चांदनी चौक के बाद करोल बाग मार्केट को ही याद करती हैं. करोल बाग का मेट्रो स्टेशन ब्लू लाइन में है, जो गफ्फार मार्केट और अजमल खान रोड के भी सीधा कनेक्ट होता है. करोल बाग मेट्रो स्टेशन झंडेवाला और राजेंद्र प्लेक के बीच में है.
साउथ एक्सटेंशन
अगर आपको भी ‘करीना कपूर वाला डिजाइनर लहंगा’ पहनकर ही शादी करनी है तो साउथ एक्सटेंशन आपके लिए बेस्ट है. साउथ एक्सटेंशन में आपको मनीष मल्होत्रा, रितु कुमार, तरुण तहलानी जैसे कई सारे डिजाइनर का लहंगा मिल जाता है, जो आपकी जेब भी नहीं खाली करता है. यहां मिलने वाले लहंगे वैसे तो 2 लाख के भी हो सकते हैं, लेकिन यहां पर कुछ ऐसी दुकानें भी हैं जिसमें डिजाइनर लहंगे भी 25 से 30 हजार तक मिल सकते हैं. साउथ एक्सटेंशन जाना हो तो जान लें कि ये पिंक लाइन में है.
राजौरी गार्डन
बेहद कम लोग जानते हैं कि राजौरी गार्डन मार्केट का वेडिंग कलेक्शन काफी रिच और रॉयल है. यहां पर शादी के लहंगे हर रंग और हर डिजाइन के मिल जाते हैं. साथ ही आपको मैचिंग जूलरी, बैग के लिए भी कहीं और जाने की जरूरत नहीं है. राजौरी गार्डन दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और पिंक लाइन के बीच स्थित एक इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन है. बात करें, यहां के लहंगे की तो यहां पर काफी खूबसूरत और बजट फ्रेंडली ऑप्शन्स हैं. जिन्हें नॉन ब्राइडल लहंगा चाहिए है, वो लड़कियां भी इस मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं.
भारत या पाकिस्तान, गोल्ड रिजर्व के मामले में कौनसा देश है आगे? चौंका देंगे आंकड़े
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.