Chaach for Healthy Hair: आजकल बाल झड़ना, डैंड्रफ, रूखापन और फ्रिजी हेयर जैसी समस्याएं बेहद आम हो गई हैं। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई घरेलू उपाय भी बेहद असरदार साबित हो सकते हैं। उन्हीं में से एक है छाछ। दही से बनी छाछ न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है, बल्कि यह बालों को हेल्दी, सॉफ्ट और मजबूत बनाने में भी मदद कर सकती है। आइए जानते हैं बालों पर छाछ लगाने के फायदे और इसे इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में
Image: AI
हल्के हाथों से सादी छाछ लगाएं और करीब 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद हल्के गुनगुने या ठंडे पानी से बाल धो लें। बाद में माइल्ड शैंपू भी कर सकते हैं। यह तरीका बालों को सॉफ्ट और फ्रेश बनाता है।
Image: AI
डैंड्रफ या ऑयली स्कैल्प की समस्या है तो छाछ में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। कटोरी छाछ में नींबू का रस मिलाएं और स्कैल्प की मसाज करें। 20 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
Image: Freepik
छाछ का इस्तेमाल हेयर वॉश के तौर पर भी किया जाता है। कॉटन की मदद से छाछ को बालों की जड़ों में लगाएं। 30 से 45 मिनट बाद पानी से बाल धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करें।
Image: Freepik
बालों को पोषण देने के लिए छाछ का हेयर मास्क भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए एक कटोरी छाछ में 3 चम्मच ऑलिव ऑयल, एक अंडा और एक केला मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
Image: Unsplash
अब इस मास्क को बालों में लगाएं और करीब 20 मिनट बाद धो लें। इसे हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करें। आपको अपने आप ही फर्क नजर आने लगेगा।
Image: freepik
आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है या किसी तरह की एलर्जी की समस्या है तो बालों पर छाछ लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही छाछ का इस्तेमाल हफ्ते में एक या दो बार ही करें और रोजाना उपयोग करने से बचें।
Image: Unsplash
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.