इस महीने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सैलरी और पेंशन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सामान्य तौर पर महीने के अंत में मिलने वाली सितंबर की सैलरी और पेंशन इस बार तय तारीख से पहले ही जारी की जाएगी। दरअसल, 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने भुगतान पहले करने का फैसला लिया है।
वित्त मंत्रालय ने सितंबर 2026 की सैलरी और पेंशन का भुगतान 25 सितंबर 2026 यानी शुक्रवार को करने की अनुमति दी है। यह फैसला 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है। हड़ताल के दौरान बैंकिंग लेनदेन प्रभावित होने की आशंका है।
किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?
कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA) की ओर से 23 सितंबर को जारी ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक, सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की सितंबर की सैलरी 25 सितंबर को जारी की जा सकती है। इसमें डिफेंस, पोस्ट और टेलीकम्युनिकेशन विभागों के कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके अलावा औद्योगिक कर्मचारियों का सितंबर का वेतन भी इसी तारीख को पहले जारी किया जा सकता है। केंद्र सरकार के पेंशनर्स की सितंबर 2026 की पेंशन भी बैंक और पे एंड अकाउंट्स ऑफिस (PAO) के जरिए 25 सितंबर को जारी की जा सकती है।
बैंक हड़ताल की वजह से लिया गया फैसला
दरअसल, बैंक हड़ताल 28 से 30 सितंबर के बीच प्रस्तावित है। यह अवधि सितंबर महीने के अंत और चालू तिमाही के आखिरी दिनों से भी जुड़ी है। ऐसे में सरकार को आशंका है कि बैंकिंग सेवाओं में व्यवधान से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन समेत दूसरे जरूरी भुगतान प्रभावित हो सकते हैं। इसी वजह से मंत्रालयों और विभागों को सितंबर के आखिरी दिनों में होने वाले अन्य भुगतान और बैंकिंग लेनदेन भी संभव होने पर पहले करने की सलाह दी गई है।
अक्टूबर की सैलरी में होगा एडजस्टमेंट
सरकार ने यह भी साफ किया है कि 25 सितंबर को मिलने वाली सैलरी और पेंशन को एडवांस पेमेंट माना जाएगा। महीने की वास्तविक राशि तय होने के बाद अगर किसी तरह का अंतर निकलता है, तो उसका समायोजन अक्टूबर 2026 की सैलरी या वेतन से किया जाएगा।
RBI को भी भेजी गई सूचना
CGA ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से भी अनुरोध किया है कि वह संबंधित बैंकों की भुगतान शाखाओं तक इन निर्देशों को पहुंचाए। इस कदम का उद्देश्य बैंक हड़ताल के दौरान कर्मचारियों और पेंशनर्स के नियमित भुगतान में किसी तरह की परेशानी या देरी को रोकना है।
यह भी पढ़ें- रविवार, 27 सितंबर को भी खुलेंगे सभी सरकारी बैंक, 3 दिनों की हड़ताल की वजह से लिया गया फैसला
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.