हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा बड़ा होकर कॉन्फिडेंट और आत्मविश्वासी बने, लेकिन इसके लिए सिर्फ उसकी पढ़ाई और उपलब्धियों पर ध्यान देना काफी नहीं है। बच्चे का आत्मविश्वास घर के माहौल और पेरेंट्स के व्यवहार से भी काफी प्रभावित होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बिना डरे अपनी बात कहे और अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करे, तो पेरेंटिंग के दौरान इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान जरूर रखें।
बच्चे को कॉन्फिडेंट बनाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो:
- खूब करें बातें: बच्चे से रोज खुलकर बात करें और उसकी बात ध्यान से सुनें। उससे स्कूल, दोस्तों और उसकी पसंद-नापसंद के बारे में पूछें। इससे बच्चा अपनी बात खुलकर कहना सीखेगा और उसका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा
- सुरक्षित माहौल दें: बच्चे को ऐसा माहौल दें जहां वह बिना डरे अपनी बात रख सके। उसे यह भरोसा होना चाहिए कि गलती होने पर उसे तुरंत डांट या जज नहीं किया जाएगा। सुरक्षित माहौल बच्चे को खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने में मदद करता है।
- उसके प्रयासों की सराहना करें: सिर्फ बच्चे के अच्छे रिजल्ट या जीत की तारीफ न करें, बल्कि उसकी मेहनत और कोशिश को भी सराहें। नतीजे से ज्यादा उसके प्रयास पर ध्यान देने से बच्चे में खुद पर भरोसा बढ़ता है।
- अपने बच्चे को उसकी बात कहने दें: बच्चे की बात बीच में काटने या तुरंत अपनी राय देने के बजाय उसे पूरा बोलने का मौका दें। उसकी छोटी-बड़ी बातों को ध्यान से सुनें और उसकी राय को महत्व दें। इससे उसे महसूस होगा कि उसकी बात की भी अहमियत है।
- गलतियों से सीखने दें: बच्चे से गलती होने पर उसे डांटने के बजाय समझाएं कि गलती सीखने का एक हिस्सा है। हर छोटी गलती को सुधारने का मौका दें और उसे दोबारा कोशिश करने के लिए प्रोत्साहित करें।
- भावनाओं की कद्र करें: बच्चा दुखी, गुस्सा या डरा हुआ हो तो उसकी भावनाओं को नजरअंदाज न करें। उसे यह समझाने की कोशिश करें कि हर भावना सामान्य है और वह आपके साथ खुलकर उसे शेयर कर सकता है। इससे बच्चे को भावनात्मक सुरक्षा और आत्मविश्वास दोनों मिलते हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.