शिल्पा शेट्टी का पोर्टफोलियो
एमएस धोनी ने यहां लगाया पैसा
क्रिकेट के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) 6-6 डिस्क्लोज्ड फंडिंग राउंड के साथ इस लिस्ट में आगे हैं। धोनी ने SolarSquare की 53 मिलियन डॉलर की Series C फंडिंग में हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने Garuda Aerospace, EMotorad, Rigi TV, Tagda Raho और Shaka Harry जैसे बिजनेस में भी निवेश किया है।
सचिन तेंदुलकर का तगड़ा इंवेस्टमेंट
वहीं सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा फोकस ऑटो ई-कॉमर्स कंपनी स्पिनी (Spinny) पर रहा। उन्होंने स्पिनी (Spinny) के 5 अलग-अलग फंडिंग राउंड में निवेश किया, जिसमें 250 मिलियन डॉलर का Series E राउंड भी शामिल है। इसके अलावा वह पुरुषों के इनरवियर ब्रांड XYXX में भी हिस्सेदारी रखते हैं।
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का निवेश कहां?
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने 5 फंडिंग राउंड में निवेश किया है। उनका निवेश फैशन, मोबिलिटी और वेलनेस से जुड़ा है। उन्होंने Purple Style Labs, Chargeup, Shunya और Stones2Milestones जैसे स्टार्टअप्स में पैसा लगाया।
विराट कोहली और रोहित का पोर्टफोलियो
विराट कोहली (Virat Kohli) ने 5 राउंड में Agilitas, Rage Coffee और Blue Tribe जैसे ब्रांड्स में निवेश किया है। वहीं, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का पोर्टफोलियो Prozo, Beco और TechEagle जैसे स्टार्टअप्स तक फैला है।
अनुष्का और आलिया का फोकस
इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी शामिल हैं। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने Agilitas, Slurrp Farm और Blue Tribe जैसे बिजनेस में निवेश किया है। वहीं, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का फोकस सस्टेनेबिलिटी और पैरेंटिंग से जुड़े बिजनेस पर रहा है। उन्होंने Phool, Ed-a-Mamma और SuperBottoms में निवेश किया है। Ed-a-Mamma को बाद में रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने अधिग्रहित कर लिया।
रणवीर सिंह और सुनील शेट्टी का पोर्टफोलियो
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने Bold Care, Sugar Cosmetics और 82°E में पैसा लगाया है।लिस्ट में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) भी शामिल हैं, जिन्होंने Proxgy, Klassroom और MetaMan जैसे बिजनेस में निवेश किया है। इन निवेशों से साफ है कि भारतीय सेलिब्रिटीज अब स्टार्टअप इकोसिस्टम में सिर्फ ब्रांड एंबेसडर नहीं, बल्कि निवेशक के तौर पर भी अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.