इंग्लिश और बिजनेस स्टडीज में बढ़े मार्क्स
अपनी इस सफलता पर अवनी ने कहा कि अभी सब बहुत खुश हैं। हमें 500 मार्क्स की उम्मीद नहीं थी, लेकिन सब बहुत खुश हैं। इंग्लिश में मेरे 19 मार्क्स कट गए थे, जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। इंग्लिश मेरा पसंदीदा और सबसे मजबूत सब्जेक्ट था। इसीलिए मैंने री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई किया।
अवनी केजरीवाल के अलावा DPS बोकारो के छात्र आदित्य मिश्रा ने भी कमाल कर दिखाया है। वे री-इवैल्यूएशन के बाद साइंस स्ट्रीम में कानपुर की सोनाक्षी गोयल के साथ जॉइंट नेशनल टॉपर बन गए हैं। आदित्य के बायोलॉजी के मार्क्स 96 से बढ़कर 99 हो गए। इसके बाद उनका स्कोर 500 में से 498 हो गया। उनका प्रतिशत स्कोर 99.2% से बढ़कर 99.6% हो गया।
आर्ट्स स्ट्रीम में रांची के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा भव्या रंजन पहले ही 99.8 प्रतिशत मार्क्स के साथ टॉपर बनी थी। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही इस बार झारखंड ने CBSE 12वीं बोर्ड में तीनों स्ट्रीम- आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में टॉपर्स दिए हैं, जो राज्य के लिए बेहद गर्व की बात है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.