ऐसे में सवाल ये है कि कॉम्पैक्ट SUV (जैसे Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Nexon) बेहतर है या फुल-साइज SUV (जैसे Toyota Fortuner, Mahindra Scorpio N)? भारतीय सड़कों की संकरी गलियां, घंटों का ट्रैफिक जाम, गड्ढे, हाईवे और मिडिल क्लास का बजट. इन सबको ध्यान में रखकर किसे खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा होगा? आइए जानते हैं.
दोनों में कितना अंतर?
सबसे पहले दोनों कैटेगरी को समझते हैं. कॉम्पैक्ट SUV की लंबाई आमतौर पर 4 मीटर से 4.4 मीटर के बीच होती है. उदाहरण के तौर पर Hyundai Creta (लंबाई 4.33 मीटर), जिसकी की एक्स-शोरूम कीमत 10.79 लाख से शुरू होकर 20.20 लाख तक जाती है. Kia Seltos, Volkswagen Taigun, Tata Sierra और Mahindra XUV 3XO भी इसी कैटेगरी में आते हैं.
इनका ग्राउंड क्लीयरेंस 190-200 mm होता है, जो शहर की उबड़-खाबड़ सड़कों और गांव की कच्ची राहों के लिए काफी है. माइलेज भी 18-22 kmpl तक मिलता है. ये 5-सीटर हैं, लेकिन फैमिली के लिए पर्याप्त बूट स्पेस (433 लीटर तक) और फीचर्स जैसे पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 360° कैमरा और ADAS के साथ आती हैं.
दूसरी ओर फुल-साइज SUV की लंबाई 4.6 मीटर से ज्यादा होती है. उदाहरण के लिए Toyota Fortuner (4.79 मीटर), जिसकी की कीमत 34.16 लाख से 49.59 लाख तक जाती है. इनकी ग्राउंड क्लीयरेंस 225 mm तक होती है, जो भारी बारिश में पानी या ऑफ-रोड के लिए बेहतर है. इनमें 7 सीटर ऑप्शन मिलता है, जो बड़े परिवार (5-7 सदस्य) के लिए आकर्षक है. लेकिन माइलेज सिर्फ 10-12 kmpl है. पेट्रोल वेरिएंट तो 10 kmpl से भी कम का माइलेज देता है.
शहर के लिए कौन सही?
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु या लखनऊ जैसे शहरों में 2-3 घंटे का ट्रैफिक जाम आम समस्या है. संकरी गलियां, टू-व्हीलर्स का हुजूम और पार्किंग की तंगी. यहां कॉम्पैक्ट SUV आसानी से घूम जाती है. इनका टर्निंग रेडियस छोटा (5.2-5.5 मीटर) होता है और पार्किंग भी आसान रहती है.
Creta या Seltos जैसे मॉडल को छोटी सी जगह और सोसाइटी पार्किंग में भी फिट कर सकते हैं. जबकि Fortuner जैसी बड़ी SUV घुमाने में मुश्किल, पार्किंग स्पॉट नहीं मिलता और ट्रैफिक में धीमी लगती है. शहर में इसका रियल-वर्ल्ड माइलेज 8-10 kmpl तक गिर जाता है, जो मिडिल क्लास के पॉकेट पर बोझ है.
रनिंग कॉस्ट का कैलकुलेशन
मिडिल क्लास फैमिली के लिए रनिंग कॉस्ट सबसे बड़ा फैक्टर है. Creta जैसी कॉम्पैक्ट SUV का इंश्योरेंस 40-50 हजार सालाना और सर्विसिंग 8-10 हजार प्रति सर्विस के हिसाब से हो जाती है. 5 साल में कुल ओनरशिप कॉस्ट 15-20 लाख के आसपास रहता है. हीं, Fortuner जैसी SUV का इंश्योरेंस 1 लाख से ऊपर, सर्विसिंग महंगी और टायर-ब्रेक जैसे पार्ट्स भी काफी महंगे मिलते हैं.
एक मिडिल क्लास फैमिली (महीने की इनकम 1-2 लाख) के लिए Fortuner की EMI ही 60-70 हजार हो जाती है, जबकि Creta को 20-25 हजार की किस्त पर खरीदा जा सकता है. रीसेल वैल्यू दोनों की अच्छी है, लेकिन कॉम्पैक्ट SUV बाजार में ज्यादा डिमांड रहती है.
कम्फर्ट किसमें ज्यादा?
फैमिली कम्फर्ट की बात करें तो फुल-साइज SUV स्पेस में आगे है. Fortuner या Scorpio N की तीसरी रो में बाल-बच्चे आराम से बैठ सकते हैं. बेहतर सस्पेंशन की वजह से हाईवे पर लंबी ड्राइव में कम थकान होती है. लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में स्कूल ड्रॉप, ऑफिस कम्यूट और वीकेंड शॉपिंग के लिए कॉम्पैक्ट SUV ज्यादा बेहतर ऑप्शन हैं. 5 सदस्यों वाली फैमिली के लिए छोटी SUV ज्यादा फायदे का सौदा हैं.
हाईवे और लंबी यात्रा पर फुल-साइज SUV का दबदबा है. 100-120 kmph पर स्टेबिलिटी, पावर (Fortuner 200+ bhp) और 4×4 ऑप्शन इन्हें खास बनाते हैं, लेकिन भारत में 80% ड्राइविंग शहर और नजदीकी हाईवे पर होती है. गड्ढों से बचने के लिए दोनों में हाई ग्राउंड क्लीयरेंस है, लेकिन कॉम्पैक्ट SUV का हल्का वजन (1.4-1.6 टन) और बेहतर माइलेज इसे व्यावहारिक बनाता है.
किसे खरीदना समझदारी?
2025-26 के ट्रेंड्स देखें तो कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट तेजी के साथ बढ़ रहा है. Tata Punch, Hyundai Venue जैसी सब-कॉम्पैक्ट से लेकर Creta तक, ये मिडिल क्लास का नया सपना है. जबकि फुल-साइज SUV प्रीमियम खरीदारों के लिए है. महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमत और इलेक्ट्रिक वाहनों के आने से रनिंग कॉस्ट पर फोकस बढ़ा है.
भारतीय सड़कों, ट्रैफिक और मिडिल क्लास परिवार के लिए कॉम्पैक्ट SUV बेहतर विकल्प है. ये बजट में आती है, शहर में आसान, माइलेज अच्छा और फैमिली जरूरतें पूरी करती है. अगर आपका परिवार 7 सदस्यों का है, ज्यादा हाईवे ड्राइव करते हैं या ऑफ-रोड शौक है तो फुल-साइज (Scorpio N या Fortuner) पर विचार करें. पैसा बचाना है, तो कॉम्पैक्ट एसूॉयवी भी कम दाम में अच्छा काम करके दे देंगी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.