ये मॉडल्स नई डिजाइन, एडवांस्ड फीचर्स, हाइब्रिड/ईवी ऑप्शन और लेवल-2 एडाएस के साथ आएंगी. सेडान प्रेमी अब प्रीमियम फील, बेहतर माइलेज और मॉडर्न लुक के साथ इनमें निवेश कर सकेंगे. अपने इस आर्टिकल में हम इन सभी अपकमिंग सेडान से संबंधित डिटेल लेकर आए हैं. इनकी शुरुआती कीमत ₹10 आइए, इनके बारे में एक-एक करके जान लेते हैं.
हुंडई वर्ना फेसलिफ्ट
हुंडई वर्ना फेसलिफ्ट 2026 की सबसे चर्चित मिड-साइज सेडान में से एक है. मार्च या मई 2026 में लॉन्च होने वाली ये कार पहले ही टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हो चुकी है. एक्सटीरियर में सोनाटा से इंस्पायर्ड नई एलईडी लाइट्स, रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, नई बंपर और अलॉय व्हील्स मिलेंगे. इंटीरियर में बड़ा बदलाव होगा. इसे डुअल 12.3 इंच स्क्रीन्स, नया स्टीयरिंग व्हील (वेन्यू जैसा) और अपडेटेड डैशबोर्ड मिलता है.
1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जारी रहेंगे, जबकि हाइब्रिड वेरिएंट की संभावना भी है. लेवल-2 एडास, वेंटिलेटेड सीट्स और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स इसे कंपटीटर्स से आगे रखेंगे. कीमत 12 से 18 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. वर्ना युवा खरीदारों और फैमिली यूजर्स दोनों के लिए परफेक्ट रहेगी.
मर्सिडीज-बेंज सीएलए ईवी
प्रीमियम सेगमेंट में मर्सिडीज-बेंज सीएलए ईवी सबसे बड़ा आकर्षण है. अप्रैल 2026 में लॉन्च होने वाली ये ऑल-इलेक्ट्रिक सेडान सीएलए नाम को भारत में वापस ला रही है. 85.5 kWh बैटरी के साथ डब्ल्यूएलटीपी साइकिल पर 792 किमी तक की रेंज देगी. सिंगल मोटर रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट में 272 hp पावर और 350 Nm टॉर्क मिलेगा.
800V आर्किटेक्चर और 240 kW फास्ट चार्जिंग से 10 मिनट में 186 मील रेंज ऐड हो जाएगी. 0-100 किमी/घंटा मात्र 6.7 सेकंड में पकड़ सकेगी. लग्जरी इंटीरियर, एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट, एआई फीचर्स और एएमजी लाइन विकल्प उपलब्ध होंगे. बुकिंग 10 मार्च से शुरू होगी, अनुमानित कीमत की बात करें, तो ये 65 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. ये ईवी सेडान लग्जरी, परफॉर्मेंस और सस्टेनेबिलिटी का परफेक्ट मिक्स है.
फोक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट
वर्टस फेसलिफ्ट 2026 की दूसरी तिमाही या तीसरी तिमाही में आएगी. ये सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान को और मजबूत बनाएगी. एक्सटीरियर में नई फ्रंट-रियर बंपर, रिवाइज्ड हेडलैंप्स, टेललैंप्स और अलॉय व्हील्स मिलेंगे. केबिन में 10.1 इंच टचस्क्रीन, 10.25 इंच डिजिटल क्लस्टर, नई ट्रिम्स और संभवतः लेवल-2 एडास जोड़ा जाएगा.
1.0 लीटर और 1.5 लीटर टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन रहेंगे, 1.0 लीटर के साथ नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का ऑप्शन आ सकता है. 5-स्टार ग्लोबल एनकैप सेफ्टी जारी रहेगी. कीमत 11.5 से 19 लाख रुपये के बीच रहने वाली है. वर्टस उन ग्राहकों के लिए बेस्ट रहेगी जो ड्राइविंग डायनामिक्स, स्पेस और रिलायबिलिटी चाहते हैं.
नई स्कोडा स्लाविया
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट 2026 की चौथी तिमाही में लॉन्च होगी. कुशाक फेसलिफ्ट की तरह इसमें भी बड़े बदलाव आएंगे. एक्सटीरियर में नई ग्रिल, शार्पर हेडलैंप्स, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल, रिवाइज्ड बंपर और नए अलॉय व्हील्स होंगे. इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स और 360 डिग्री कैमरा संभवित है.
साथ ही इसे लेवल-2 एडास पहली बार मिलने वाला है. इसके अलावा 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टीएसआई इंजन बरकरार रहेगा और नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर भी जोड़ा जाएगा. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी बनी रहेगी. कीमत 10 से 19 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती हैय स्लाविया उन खरीदारों के लिए आइडियल है, जो प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, स्पेस और वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन चाहते हैं.
नई होंडा सिटी
होंडा सिटी का दूसरा फेसलिफ्ट 2026 की दूसरी छमाही में आएगा. ये 2028 की न्यू जनरेशन से पहले ब्रिज मॉडल होगा. सिविक से इंस्पायर्ड स्टाइलिंग में नई ग्रिल, एलईडी लाइट्स, बंपर और अलॉय व्हील्स होने वाले हैं. इंटीरियर में अपडेटेड ट्रिम्स, बड़ा स्क्रीन और नए फीचर्स होंगे. 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड वेरिएंट जारी रहेगा जो शानदार माइलेज देगा. इसमें एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स और होंडा सेंसिंग सिस्टम शामिल है. कीमत 12 से 20.5 लाख रुपये के बीच रहने वाली है. सिटी का कम्फर्ट, रिफाइनमेंट और रिलायबिलिटी हमेशा से बेस्ट रहा है, नया फेसलिफ्ट इसे और आकर्षक बनाएगा.
कुल मिलाकर ये पांचों सेडान 2026 में भारतीय बाजार को नई एनर्जी देंगी. चाहे बजट सेडान हो या लग्जरी ईवी, हर सेगमेंट में ऑप्शन उपलब्ध होंगे. ग्राहकों को अब इंतजार करना चाहिए क्योंकि ये अपडेट्स डिजाइन, टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी में बड़ा बदलाव लाएंगे. सेडान सेगमेंट की ये वापसी एसयूवी डोमिनेंस को चुनौती देगी और डाइवर्सिटी बढ़ाएगी. अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन पेशकश को नजरअंदाज न करें.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.