79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भोजपुरी सिनेमा ने भी अपना परचम लहराया है. इंटरनेशनल मंच पर 20 मई को भारत पवेलियन में भोजपुरी फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च किया गया. इस खास मौके पर फिल्म के स्टार्स, मेकर्स और इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी. अब इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
प्रोड्यूसर निशांत उज्जवल ने जताई खुशी
फिल्म के प्रोड्यूसर निशांत उज्जवल ने इस मौके को भोजपुरी सिनेमा के लिए गर्व और ऐतिहासिक का पल बताया. उन्होंने कहा कि कान्स जैसे बड़े इंटरनेशनल मंच पर फिल्म का पोस्टर लॉन्च करना भोजपुरी सिनेमा के लिए बहुत बड़ी बात है. उन्होंने कहा, ‘बीवी हो तो ऐसी सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि ये महिलाओं से जुड़े अहम मुद्दे को अच्छे तरीके से दिखाने वाली फिल्म है.’
ये भी पढ़ें:- आम्रपाली दुबे संग स्पॉट हुए भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ, पैपराजी को दिए पोज, वायरल फोटोज
आम्रपाली दुबे पर्दे पर फिर मचाएंगी धमाल
‘बीवी हो तो ऐसी’ के डायरेक्टर सोमभूषण श्रीवास्तव है. वहीं, इस फिल्म को रेणुविजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रा.लि. के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है. इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा की स्टार आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं. वहीं, एक्टर विक्रांत सिंह भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. देव सिंह, रामसुजन सिंह, माया यादव, सुबोध सेठ, सबा खान, साहिबा, पल्लवी कोली, मनोज द्विवेदी और अवधेश मिश्रा जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

फिल्म में कैमियो करेंगे संजय पांडे
‘बीवी हो तो ऐसी’ का म्यूजिक ओम झा और रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है. डॉ संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्जवल फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं. खास बात ये है कि फिल्म में संजय पांडे दमदार कैमियो करने वाले हैं. इस फिल्म से निर्माताओं के साथ दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं. फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें:- आम्रपाली दुबे की ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का फर्स्ट लुक रिलीज, बोली- ‘मेरे लिए खास है…’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.