BYD ने फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए ‘Celebrate Your Dreams with BYD’ कैंपेन की शुरुआत की है। अगस्त 2026 से शुरू होने वाले इस कैंपेन के तहत ग्राहकों को सेलेक्टेड मॉडल और वेरिएंट पर कई बेहतरीन ओनरशिप बेनिफिट्स मिलेंगे।
चार्जिंग कूपन और 2 साल की मेंटेनेंस फ्री
बीवाईडी के इस फेस्टिव कैंपेन में सेलेक्टेड वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को चार्जिंग कूपन का फायदा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी दो साल का कॉम्प्लिमेंट्री मेंटेनेंस प्लान भी दे रही है। इससे नई बीवाईडी ईवी खरीदने वाले ग्राहकों का शुरुआती ओनरशिप खर्च कम हो सकता है। कंपनी ने वॉरंटी को लेकर भी ग्राहकों के लिए बड़े बेनिफिट्स का ऐलान किया है। एलिजिबल व्हीकल्स पर 2 लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वॉरंटी कवरेज मिलेगा। हालांकि, अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से इन ऑफर्स की शर्तें अलग हो सकती हैं।
7.77% से शुरू होगा फाइनेंस ऑफर
बीवाईडी ने इलेक्ट्रिक कार खरीदने को और आसान बनाने के लिए शानदार रिटेल फाइनेंस स्कीम भी दे रही है। इसके तहत एलिजिबल ग्राहकों को 7.77% की शुरुआती ब्याज दर पर फाइनेंस का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा सेलेक्टेड कारों की खरीद पर कंपनी की तरफ से प्रमोशनल गिफ्ट हैम्पर भी दिया जाएगा।
BYD Atto 2 की जल्द होगी मार्केट में एंट्री
कंपनी अपनी बीवाईडी ऐटो 2 को जल्द इंडियन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा भी गया है। इंटरनेशनल वर्जन में ऐटो 2 में आगे की तरफ इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। यूरोपियन-स्पेसिफिकेशन वाला वर्जन 176 hp तक की पावर के साथ आता है। इसमें 45.1 kWh का ब्लेड बैटरी पैक दिया गया है। बीवाईडी का दावा है कि WLTP साइकिल पर इसकी रेंज लगभग 312 km है। लगभग 402 km की रेंज वाले एक और वर्जन की भी चर्चा है। हालांकि ,यह देखना बाकी है कि भारत में कौन सा बैटरी और मोटर कॉम्बिनेशन आएगा।
माना जा रहा है कि ऐटो 2 का केबिन इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक होगा। इसके इंटरनेशनल मॉडल में 12.8-इंच की रोटेट होने वाली टचस्क्रीन, 8.8-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक ग्लास रूफ मिलती है। इसका इन्फोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें 15 W का वायरलेस चार्जिंग पैड और कई USB Type-C पोर्ट भी दिए गए हैं। इस SUV में 400-लीटर का बूट स्पेस भी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.