उत्तर प्रदेश के कानपुर और राजस्थान के जयपुर में परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी दिक्कतों के चलते 2 सितंबर 2026 को होने वाली असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) और हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा के कुछ शिफ्ट रद्द कर दिए गए हैं. कानपुर के श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक सेंटर में कंप्यूटर बार-बार बंद होने के बाद तीन परियों की परीक्षा रद्द करनी पड़ी. वहीं जयपुर के आईडीजेड सीतापुर सेंटर पर भी तकनीकी समस्या के कारण 2 सितंबर की शिफ्ट को रद्द किया गया. प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए अब दोबारा परीक्षा आयोजित कराई जाएगी.
कानपुर में तीन शिफ्टों की परीक्षा रद्दa
कानपुर के चकेरी इलाके के श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक सेंटर में बुधवार 2 सितंबर को बीएसएफ एएसआई स्टेनोग्राफर और हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही थी. केंद्र का कोड 25916 बताया गया, यहां करीब 500 उम्मीदवारों के तीन पारियों में परीक्षा देने की व्यवस्था थी. सुबह की शिफ्ट के लिए उम्मीदवारों की एंट्री 7:30 बजे होनी थी, लेकिन इसमें देरी हुई और परीक्षा का समय बढ़ाकर 9 बजे कर दिया गया. उम्मीदवार जब परीक्षा देने बैठे तो करीब 15 मिनट बाद कंप्यूटर बंद हो गए. केंद्र के कर्मचारियों ने सिस्टम को ठीक करने की कोशिश की. कुछ समय बाद कंप्यूटर फिर चालू किए गए, लेकिन करीब 15 से 20 मिनट से बाद दोबारा बंद हो गए. लगभग 40 मिनट तक परीक्षा शुरू नहीं हो सकी, इसके बाद उम्मीदवारों को केंद्र से बाहर जाने के लिए कहा गया. बाद में अधिकारियों की ओर से तीन पारियों में होने वाली परीक्षा को रद्द करने की जानकारी दी गई.
परीक्षा रद्द होने के बाद उम्मीदवारों ने किया प्रदर्शन
परीक्षा के बीच कंप्यूटर बंद होने और व्यवस्था को लेकर उम्मीदवारों में नाराजगी देखने को मिली. 500 से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा केंद्र के बाद प्रदर्शन किया और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे, इसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया. कानपुर के एडीसीपी ईस्ट शिव सिंह के अनुसार शुरुआती तौर पर मामला तकनीकी समस्या से जुड़ा लग रहा है और इसकी जांच की जा रही है. इसके बाद अधिकारियों ने उम्मीदवारों को यह भी बताया कि रद्द हुई परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी.
ये भी पढ़ें-बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
18 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
कानपुर केंद्र पर रद्द हुई परीक्षा के लिए नई तारीख 18 सितंबर तय की गई है. उम्मीदवारों को आगे की जानकारी के लिए बीएसएफ के आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट देखते रहने के लिए कहा गया है. यानी जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 2 सितंबर को कानपुर के संबंधित केंद्र पर रद्द हुई है, उन्हें अब 18 सितंबर को दोबारा परीक्षा में शामिल होना होगा.
जयपुर में भी 2 सितंबर की शिफ्ट हुई रद्द
कानपुर के अलावा जयपुर के आईडीजेड सीतापुर परीक्षा केंद्र से भी ऐसी ही जानकारी सामने आई. यहां सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर और हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड रिटन एग्जाम की 2 सितंबर की शिफ्ट तकनीकी समस्या के कारण रद्द कर दी गई. जयपुर केंद्र पर जिन उम्मीदवारों को 2 सितंबर की शिफ्ट 3 परीक्षा रद्द हुई है, उनके लिए भी 18 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी. प्रभावित उम्मीदवारों को नए एडमिट कार्ड के जरिए परीक्षा में शामिल होना होगा. बीएसएफ की ओर से दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए फ्रेश एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले और डाउनलोड करना होगा.
ये भी पढ़ें-जेईई एडवांस्ड में तीन अटेम्प्ट की मांग, मौजूदा नियम बदलने पर उठे सवाल
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.