एडमिशन से जुड़ी पात्रता, फीस, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जारी नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है। बता दें कि यह प्रवेश शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए है। एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 18 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
कुल कितनी सीटें
बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 में नामांकन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा दो चरणों में होगी। हाल ही में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया था और कहा था कि जून में विद्यालय के निरीक्षण के बाद जो निर्देश दिए थे, उन पर तेजी से अमल हो रहा है। विद्यालय में पहले की तरह इस सत्र में भी छात्र और छात्राओं के लिए 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं।
सिमुलतला कक्षा 6 एडमिशन 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
1. सबसे पहले सिमुलतला आवासीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाएं।
2. फिर‘ रजिस्टर न्यू कैंडिडेट’ पर क्लिक करें
3. इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करें।
3. मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
4. आवेदन फॉर्म में निर्धारित फॉर्मेट और साइज के अनुसार अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
5. ऑनलाइन पेमेंट सुविधा के जरिए निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
6. फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह से जांच लें। किसी गलती की स्थिति में, यदि सुधार का विकल्प उपलब्ध हो, तो उसे ठीक करें।
7. सभी विवरण सही होने की पुष्टि करने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।
8. आवेदन जमा करने से पहले या बाद में उपलब्ध प्रिव्यू विकल्प से पूरे फॉर्म को एक बार फिर देख लें।
9. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और भविष्य में जरूरत पड़ने के लिए इसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।
सिमुलतला कक्षा 6 एडमिशन 2026: पात्रता
विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी स्कूल या CBSE/ICSE से संबद्ध विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ रहा हो।
विद्यार्थी की उम्र 1 अप्रैल 2027 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यानी निर्धारित कटऑफ तारीख पर विद्यार्थी की आयु 10 वर्ष से कम और 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन के समय अगर विद्यार्थी के पास APAAR ID उपलब्ध है, तो उसे दर्ज करना होगा। हालांकि, APAAR ID को अनिवार्य नहीं किया गया है।
किस कटेगरी के लिए कितनी सीटें
अनारक्षित वर्ग: छात्र और छात्राओं के लिए 24-24 सीटें।
EWS: छात्र और छात्राओं के लिए 6-6 सीटें।
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): छात्र और छात्राओं के लिए 11-11 सीटें।
पिछड़ा वर्ग (BC): छात्र और छात्राओं के लिए 7-7 सीटें।
अनुसूचित जाति (SC): छात्रों के लिए 11 और छात्राओं के लिए 9 सीटें।
अनुसूचित जनजाति (ST): छात्र और छात्राओं के लिए 1-1 सीट।
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं: इस श्रेणी के लिए 2 सीटें आरक्षित हैं।
दिव्यांग अभ्यर्थी: सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों के अनुसार 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य, EWS, EBC और BC वर्ग: 200 रुपये
SC और ST वर्ग: 50 रुपये
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.