दिल्ली में ब्रिक्स समिट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दिल्ली में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों के साथ साथ 12 देशों को भी समिट का न्योता भेजा गया है और उनके प्रतिनिधि इस समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। अब पूरी दुनिया की निगाहें दिल्ली पर टिक गई हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं। पुतिन का प्लेन आज तड़के करीब तीन बजे पालम एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचा। पुतिन ब्रिक्स समिट के लिए भारत आए हैं लेकिन उससे पहले आज 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच अहम मुलाकात और बातचीत होने वाली है।
शी जिनपिंग कल दिल्ली पहुंचेंगे
दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आधी रात के बाद करीब तीन बजे राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे हैं। कल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचेंगे। मतलब ये कि दिल्ली में दुनिया भर के बड़े लीडर्स का जमावड़ा लग रहा है और यही वजह है कि पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भी आज दोपहर में दिल्ली पहुंचेंगे। पीएम मोदी के साथ उनकी शाम सवा 6 बजे द्विपक्षीय बैठक होगी। इस बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा होगी। सामने आई जानकारी के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को भारत पहुंचेंगे। वह दिल्ली में पीएम मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
माना जा रहा है कि पीएम मोदी और पुतिन के बीच रणनीतिक, डिफेंस और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई मुद्दों पर सहमति बन सकती है। बातचीत में सुखोई 57 की डील, S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी, क्रूड ऑयल, लोकल करेंसी में कारोबार, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, स्पेस कॉपरेशन, ड्रग तस्करी पर रोक और इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर पर भी चर्चा हो सकती है। आइए जानते हैं इस BRICS समिट और इससे जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में…
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.