- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai
- कॉपी लिंक
दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल (49) का शव गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके फ्लैट में मिला। वह फ्लैट में अकेली रहती थीं।
उनकी बहन ने बताया कि सुबह से उनका फोन नहीं लग रहा था। फ्लैट बाहर से बंद मिलने पर उन्होंने ताला तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो देवोस्मिता मृत अवस्था में पड़ी थीं।
सूचना मिलने पर पुलिस, क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। मामले की जांच जारी है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
दिल्ली मेयर के ईमेल पर बम धमाके की धमकी, पुलिस जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर गुरुवार को धमकी भरा मैसेज आया। ईमेल में दिल्ली और आसपास के कुछ इलाकों में विस्फोट होने का दावा किया गया था।
सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने मेयर ऑफिस सहित पूरी इमारत, कॉमन एरिया और पार्किंग की तलाशी ली। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पुलिस की तकनीकी टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में इसे अफवाह फैलाने की कोशिश माना जा रहा है।
बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप विश्वास के भाई स्वरूप विश्वास गिरफ्तार, मेसी इवेंट विवाद से जुड़ा मामला

फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के साथ अरूप विश्वास। फाइल फोटो।
पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास के भाई स्वरूप विश्वास को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिमरन पाल नामक व्यक्ति की शिकायत पर न्यू अलीपुर थाने में दर्ज मामले में उनका नाम सामने आया था।
पुलिस ने उन्हें साहापुर कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब लियोनेल मेसी के ‘GOAT इंडिया टूर-कोलकाता एडिशन’ के मुख्य आयोजक सतद्रु दत्ता ने पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास के खिलाफ भी FIR दर्ज कराई है।
दत्ता ने आरोप लगाया है कि दिसंबर 2025 में कोलकाता में आयोजित मेसी के कार्यक्रम के दौरान उनसे बड़ी संख्या में कॉम्प्लिमेंट्री टिकट, एक्रेडिटेशन कार्ड और वीआईपी पास देने का दबाव बनाया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
