- Hindi News
- National
- Breaking News Dainik Bhaskar Live Updates 25 June Mp Up Rajasthan Bihar Delhi
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु के सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले स्थानीय निवासियों के बच्चों को राज्य सरकार एक ग्राम सोने की अंगूठी का तोहफा देगी। लड़का-लड़की, दोनों योजना के पात्र होंगे। परिवार में कितने भी बच्चे हों, अंगूठी हर नवजात को मिलेगी।
मुख्यमंत्री विजय की सरकार ने थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ योजना लागू करने का आदेश दिया है। शुरुआत 15 सितंबर 2026 (पूर्व सीएम अन्नादुरई की जयंती) से शुरू होगी। लाभ 22 जून 2026 (विजय के जन्मदिन) से जन्मे बच्चों को मिलेगा। एक ग्राम की अंगूठी का दाम 14,218 रुपए है। गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में डिलीवरी खर्च 1,364 रुपए है, जबकि निजी अस्पतालों में 63,000 रुपए से अधिक होता है। योजना लागू होने से अब महिलाएं सरकारी अस्पतालों का रुख करेंगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
